Dambrudhar Majhi Passes Away: पूर्व मंत्री का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर, बड़े आदिवासी नेता के रूप में थी प्रदेश भर में ख्याति

पूर्व मंत्री का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर, Former Odisha minister Dambrudhar Majhi passes away news

Dambrudhar Majhi Passes Away: पूर्व मंत्री का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर, बड़े आदिवासी नेता के रूप में थी प्रदेश भर में ख्याति
Modified Date: August 30, 2026 / 11:53 pm IST
Published Date: August 30, 2026 11:45 pm IST

भुवनेश्वर: Dambrudhar Majhi Passes Away ओडिशा के पूर्व मंत्री डंबरुधर माझी का रविवार को नबरंगपुर अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण 86 साल की आयु में निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। नबरंगपुर के एक प्रमुख आदिवासी नेता माझी 1967 से 1990 के बीच चार बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह चार बार मंत्री रहे।

Dambrudhar Majhi Passes Away बता दें कि माझी स्वतंत्र पार्टी, कांग्रेस, बीजू जनता दल और भाजपा समेत कई पार्टियों में रहे। 2009 में उन्होंने बीजद के टिकट पर नबरंगपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। मुख्यमंत्री मोहन माझी ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की। नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।