Punjab Employees Leave: इस दिन सरकारी दफ्तरों में नहीं होंगे कोई काम, प्रदेशभर के कर्मचारी एक साथ लेंगे छुट्टी, जानिए क्या है वजह?
इस दिन सरकारी दफ्तरों में नहीं होंगे कोई काम, प्रदेशभर के कर्मचारी एक साथ लेंगे छुट्टी, Punjab Govt Employees to Take Mass Leave on 8 September
लुधियाना: Punjab Govt Employees Leave ‘पंजाब साझा मुलाजिम मंच कमेटी’ के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन कर रहे राज्य सरकार के कर्मचारियों ने रविवार को फैसला किया कि अगर हाल ही में हुई राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर उन्हें जारी किए गए नोटिस वापस नहीं लिये गए, तो वे आने वाले हफ्तों में अपना आंदोलन और तेज करेंगे तथा आठ सितंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
Punjab Govt Employees Leave यह फैसला लुधियाना में प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठनों की बैठक के बाद लिया गया है। तीन घंटे की चर्चा के बाद यह तय किया गया कि अगर प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे 21-22 अक्टूबर को फिर से दो दिन के सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर चले जाएंगे। बैठक में प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की मांगें मनवाने के लिए कई उपाय भी तय किए गए, जिनमें आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव करना और लोगों का समर्थन जुटाने के लिए पूरे राज्य में कर्मचारियों की मानव-शृंखला बनाना शामिल है।
समिति ने पंजाब की ‘आप’ सरकार को राज्यव्यापी हड़ताल के दिन सरकारी कर्मचारियों को “बिना इजाजत” गैर-मौजूदगी के लिए जारी ‘कारण बताओ नोटिस’ वापस लेने के वास्ते सात सितंबर तक का समय दिया है। इससे पहले, राज्य के कार्मिक विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को भेजे एक पत्र में कहा था कि जो कर्मचारी “बिना अनुमति के अनुपस्थित” थे, उन्हें नोटिस जारी किए जाएं और नियमों के अनुसार उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार पर दबाव बनाने के लिए 27 अगस्त को सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेकर राज्यव्यापी हड़ताल की। उनकी प्रमुख मांगों में लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाना शामिल है। इस हड़ताल के कारण पूरे राज्य में सार्वजनिक सेवाएं प्रभावित हुई थीं।
यह भी पढ़ेंः-
- Rajesh Agrawal on Nepal Flood: नेपाल बाढ़ में लापता हुई भाजपा नेता की बेटी तो चिंता में पड़े मंत्री राजेश अग्रवाल, विदेश मंत्रालय से तत्काल किया संपर्क
- Indian Bank Recruitment: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, इस बैंक में होगी 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, देशभर में खुलेंगी इतनी नई शाखाएं
- Tibet Flood Update: नेपाल के साथ तिब्बत में भी बाढ़ ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या में हुई बढ़ोतरी, 500 से ज्यादा लोग लापता
- Mann Ki Baat 137 Episode : ‘मन की बात’ के जरिए PM मोदी ने देशवासियों को किया संबोधित, नशामुक्त युवा से लेकर ‘Vocal for Local’ तक इन मुद्दों पर की चर्चा
- Vikrant Bhuria wrote a letter to Mohan Yadav: 26 आदिवासी बच्चों की मौत पर विक्रांत भूरिया ने सीएम को लिखा पत्र, स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा, रखीं ये 3 बड़ी मांगें
- ESDS Software Solution IPO: पहले दिन ही डबल हुआ सब्सक्रिप्शन, 372 रुपये पहुंचा GMP! IPO में दांव लगाने के लिए बचे सिर्फ 2 दिन, जानें पूरा अपडेट

Facebook


