Viral Wedding News : जयमाल के वक्त अचानक गिरी दुल्हन, दूल्हे ने सरेआम किया ऐसा काम कि सदमे में डूबा परिवार

Arrah जिले के छोटकी सनदिया गांव में जयमाल के दौरान दुल्हन के बेहोश होने पर दूल्हे पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। डॉक्टरों ने इसे थकान और कमजोरी बताया, लेकिन बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

Viral Wedding News : जयमाल के वक्त अचानक गिरी दुल्हन, दूल्हे ने सरेआम किया ऐसा काम कि सदमे में डूबा परिवार

Viral Wedding News / Image Source : FREEPIK

Modified Date: February 22, 2026 / 09:19 pm IST
Published Date: February 22, 2026 9:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जयमाल के दौरान दुल्हन अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी।
  • डॉक्टर ने कारण थकान और कमजोरी बताया, गंभीर बीमारी से इनकार।
  • दूल्हा पक्ष ने शादी तोड़ी, बारात बिना दुल्हन के लौटी।

आरा : Viral Wedding News बिहार के आरा जिले के छोटकी सनदिया गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब दुल्हन जयमाल के लिए स्टेज पर जाते समय अचानक बेहोश हो गई। इस अप्रत्याशित घटना के बाद दूल्हा पक्ष ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

दुल्हन के बेहोश होने के बाद तोड़ी शादी

सुरेंद्र शर्मा की बेटी रानी कुमारी की शादी जय प्रकाश शर्मा से तय हुई थी। जयमाल के वक्त रानी को चक्कर आया और वह गिर पड़ी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। Arrah Bihar News, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सरोज कुमार ने बताया कि बेहोशी का कारण केवल थकान और कमजोरी था, न कि कोई गंभीर बीमारी। इसके बावजूद, दूल्हे और उसके परिजनों ने स्थिति समझने के बजाय शादी से इनकार कर दिया और तिलक में मिली मोटरसाइकिल व अन्य सामान वापस लौटा दिया

परिवार में पसरा सन्नाटा

शादी टूटने के बाद दुल्हन का पूरा परिवार सदमे में है और घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। दुल्हन की मां बसंती देवी का कहना है कि रानी कभी गंभीर बीमार नहीं रही और शादी की भागदौड़ में सही खान-पान न होने की वजह से यह हादसा हुआ।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.