West Bengal Elections 2026 : PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, घुसपैठियों को दी सख्त चेतावनी, महिलाओं के लिए किया ये बड़ा ऐलान
West Bengal Elections 2026 : PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, घुसपैठियों को दी ये सख्त चेतावनी, महिलाओं के लिए किया ये बड़ा ऐलान
- पीएम मोदी का ममता बनर्जी और TMC पर तीखा हमला
- घुसपैठियों को लेकर सख्त चेतावनी
- महिलाओं के लिए ₹36,000 सालाना और 33% आरक्षण का वादा
West Bengal Elections 2026 : पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी जमकर निशाना साधा है, उन्होंने बंगाल सीएम पर घुसपैठियों को पनाह देने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार आने के बाद घुसपैठियों को बंगाल से पूरी तरह साफ़ कर दिया जाएगा। इस दौरान पीएम ने महिलाओं के बड़ा ऐलान किया है।
प्रधानमंत्री ने बनगांव में डंके की चोट पर घुसपैठियों को चेतावनी दी है, कि जो भी अवैध तरीके से बंगाल में घुस आया है, जो फर्जी डॉक्यूमेंट लेकर यहां रह रहा है, वो 29 अप्रैल से पहले बंगाल और हिंदुस्तान छोड़ दें, वरना, 4 मई के बाद TMC भी किसी घुसपैठिए को नहीं बचा पाएगी।
शरणार्थी परिवारों को लेकर कही ये बात
उन्होंने कहा, कि मतुआ-नामशूद्र और अन्य सभी शरणार्थी परिवारों को भी नागरिकता मिलेगी, आपको पक्का एड्रेस मिलेगा, आपको हर वो कागज मिलेगा, हर वो हक मिलेगा, जो किसी भी भारतवासी को मिलता है. ये मोदी की गारंटी है। (West Bengal Elections 2026)
पीएम मोदी ने कहा, पहले लोकसभा चुनाव में बंगाल ने जनसंघ का खाता खोला था। तब कोलकाता से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जीते थे, उस दौरान 24 परगना, नादिया, मेदिनीपुर में विधानसभा चुनाव में बहुत अच्छा समर्थन मिला था। इसका कारण था कि जनसंघ ने विभाजन का दर्द बांटा था। तब जनसंघ पूर्वी बंगाल से बेघर हुए शरणार्थियों के साथ खड़ा हुआ था।
बंगाल की महिलाओं के लिए बड़े वादे
पीएम ने कहा, बंगाल (West Bengal Elections 2026) में भाजपा के सरकार बनते ही हर साल 36,000 रुपए बहनों के खाते में जमा करेगी। आंगनवाड़ी हो, अन्य महिला हेल्थ वर्कर हो, उनके वेतन को लेकर बंगाल भाजपा ने बड़ी घोषणा की है। बंगाल भाजपा ने बेटियों को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण का भरोसा दिया है।
इन्हें भी पढ़ें
- Raipur Rape News : राजधानी में रास्ता भटकी युवती के साथ दरिंदगी, मदद करने के बहाने ऑटो चालक ने मिटाई हवस
- RR vs SRH, IPL 2026 Highlights: हैदराबाद के इन दो खिलाड़ियों ने वैभव के शतक पर फेरा पानी, राजस्थान को 5 विकेट से रौंदा, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल
- Colombia Bus Bomb Blast: बस ब्लास्ट में मरने वालो की संख्या बढ़कर हुई 13, 30 से ज्यादा लोगों का इलाज जारी, राष्ट्रपति ने जताया शोक

Facebook


