BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

#Sarkaribc24: ‘नाम में क्या रखा है’, गली छाप नेताओं ने अपने मन मुताबिक बदल दिए सड़कों के नाम

leaders changed the names of roads: राजधानी दिल्ली में तो इसका एक चौकाने वाला मामला देखने को मिला.. जहां आधिकारिक रुप से नाम बदले बिना ही नेताओं ने सड़कों के …

leaders changed the names of roads. image source: ibc24

leaders changed the names of roads. image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 08 Mar 2025 | 12:13 amModified: 08 Mar 2025 | 12:15 am
HIGHLIGHTS
  1. पता 6 स्वामी विवेकानंद मार्ग कोष्टक में तुगलक लेन
  2. नेताओं ने सड़कों के नाम अपने मन मुताबिक बदल दिए

लखनऊ: leaders changed the names of roads, अंग्रेजी के महान् उपन्यासकार विलियम शेक्सपीयर का एक मशहूर कोट है.. ''नाम में क्या रखा है''... लेकिन भारत की सियासत आजकल नाम के ही इर्द-गिर्द घूम रही है.. शहरों-कस्बों के पुराने नाम बदलकर नए नाम रखने की होड़ मची है... राजधानी दिल्ली में तो इसका एक चौकाने वाला मामला देखने को मिला.. जहां आधिकारिक रुप से नाम बदले बिना ही नेताओं ने सड़कों के नाम अपने मन मुताबिक बदल दिए.. ये रिपोर्ट देखिए आप सब समझ जाएंगे...

यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा को लुटियंस दिल्ली का ये नया बंगला आवंटित हुआ है...दिनेश शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ पूरे रीति रिवाज से पूजा-पाठ कर गृह प्रवेश किया..लेकिन जब लोगों की नजर इस बंगले की नेम प्लेट पर पड़ी तो हर कोई हैरान रह गया... नेम प्लेट पर नाम लिखा है.. डॉ. दिनेश शर्मा.. सांसद राज्यसभा और पूर्व डिप्टी सीएम यूपी.. पता 6 स्वामी विवेकानंद मार्ग कोष्टक में तुगलक लेन...इस मार्ग को तुगलक लेन के नाम से ही जाना जाता है.. लेकिन विवेकानंद मार्ग.. दिनेश शर्मा के अपने मन मुताबिक जोड़ दिया है..जिस पर बवाल कट गया है.. दिनेश शर्मा को सफाई भी देनी पड़ गई है...

read more:  हापुड़ में चुनावी रंजिश में एक युवक की हत्या के दोषी पिता और उसके दो पुत्रों को आजीवन कारावास की सजा

दिनेश शर्मा ही नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का मामला भी कुछ ऐसा ही है.. कृष्णपाल गुर्जर को 8 तुगलक लेन का बंगला आवंटित हुआ.. कृष्णपाल ने भी अपने बंगले की नेम प्लेट पर तुगलक लेन के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद मार्ग जोड़ दिया..कृष्णपाल स्वामी विवेकानंद के प्रति अपनी आस्था से जोड़कर इसे जायज ठहरा रहे हैं...

दोनों बीजेपी नेताओं की ये कवायत दिल्ली की रेखा सरकार की लाइन पर हीं दिखती है.. नई सरकार ने विधानसभा में प्रस्ताव रखा था....दिल्ली के नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़.. मोहम्मदपुर का नाम माधवपुरम और मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिवपुरी कर दिया जाए.. हालांकि इस प्रस्ताव में तुगलक लेन का नाम बदलना शामिल नहीं है...जिसपर अब सियासी बयानबाजी भी तेज है..

read more: Bulandshahr Road Accident: दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम का माहौल

शहरों, गांवों और कस्बों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखना और उसे वक्त के साथ बदलना कोई नई बात नहीं है.. कभी यूपी की सीएम रही मायावती ने दलित महापुरुषों के नामों पर यूपी के कई शहरों के नाम रखे थे.. मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार कई शहरों और जगह के नाम बदल चुकी है..अब दिल्ली में भी नाम बदलने की हवा चली है.. विपक्ष इसी को मुद्दा बनाकर बीजेपी को घेर रहा है तो बीजेपी तुष्टिकरण की राजनीति करार देकर पलटवार कर रही है...

ब्यूरो रिपोर्ट आईबीसी24

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: 'What's in a name', street leaders changed the names of roads as per their wish

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm