Bulandshahr Road Accident: दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम
Bulandshahr Road Accident: दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

Chhatarpur Accident Latest News | Image Credit: IBC24 File Photo
- बुलंदशहर में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
- एक विवाह समारोह में खाना बनाने गए थे तीनों युवक
- मौत की खबर से गांव में पसरा मातम
बुलंदशहर। Bulandshahr Road Accident: बुलंदशहर जिले के ककोड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि, ककोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दस्तूरा गांव के रहने वाले रिंकू (25), सचिन (27) और सचिन का साला डब्बू (19) हलवाई का काम करते थे और वे गौतमबुद्धनगर में आयोजित एक विवाह समारोह में खाना बनाने गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार, जब वे शुक्रवार को मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस लौट रहे थे और रास्ते में बुलंदशहर ककोड़ मार्ग पर एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में रिंकू, सचिन और डब्बू की मौके पर ही मौत हो गयी।
Bulandshahr Road Accident: पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक अपने वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। ककोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है और कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
Web Title: Three youths riding a motorcycle died in a tragic accident, an atmosphere of mourning prevailed in the village
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm