UP Road Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे आने से युवती और उसके मंगेतर की मौत, परिवार में मातम
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में युवती और उसके मंगेतर की मौत

Bhilai Road Accident | Image Credit: IBC24 File
बाराबंकीः उप्र के बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के नेरा कबूलपुर गांव के पास शुक्रवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में एक युवती और उसके मंगेतर की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मैनपुरी निवासी आलोक कुमार (28) और अंबेडकर नगर निवासी संध्या (25) के रूप में हुई है। दुर्घटना में संध्या की छोटी बहन काजल गंभीर रूप से घायल हो गयी। संध्या और आलोक की मंगनी हो चुकी थी। लोनी कटरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दौमित्र सेन ने बताया कि आलोक अपनी होने वाली दुल्हन संध्या और उसकी बहन काजल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कानपुर से अंबेडकर नगर जा रहा था।
उन्होंने बताया कि नेरा कबूलपुर गांव के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में आलोक मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो बैठा, जिससे मोटरसाइकिल पलट गयी और तीनों ट्रक के नीचे आ गए। एक्सप्रेसवे की राहत एवं बचाव टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आलोक और संध्या को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि काजल के सिर में चोट आई है और पैर में फ्रैक्चर है, उसे आगे के इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Woman and her fiancé killed in road accident on Purvanchal Expressway
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm