Summer Special Train List: गर्मी की छुट्टी में घर जाना होगा आसान.. 16 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, यहां देखें ट्रेनों की सूची
Summer Special Train List: गर्मी की छुट्टी में घर जाना होगा आसान.. 16 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, यहां देखें ट्रेनों की सूची

Indian Railway News: Image source: IBC24 File Photo
- समर वेकेशन के मद्देनजर रेलवे ने चला रही समर स्पेशल ट्रेन
- सीट की कमी न हो इसलिए चलाई जाएगी 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेन
- 6 अप्रैल से लेकर 30 जून तक अलग अलग रूट्स पर चलेंगी ट्रेन
Summer Special Train List: भोपाल। गर्मियों की छुट्टी के चलते रेल यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में समर वेकेशन के मद्देनजर रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यात्रियों सीट की कमी न हो इसलिए 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। बता दें कि, 6 अप्रैल से लेकर 30 जून तक अलग-अलग रूट्स पर ट्रेनें चलेंगी। मदार, किशनगढ़, जयपुर, गुना, अशोक नगर इत्यादि ट्रेन के हॉल्ट होंगे। ऐसे में अगर आप भी कही सफर पर जानें की सोच रहे हैं तो एक बार इन ट्रेनों की सूचियां जरूर देख लें..
MP Summer Special Train List
गाड़ी संख्या 09619/09620 मदार–रांची–मदार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13-13 ट्रिप) भोपाल मंडल के रुठियाई, गुना, अशोकनगर एवं मुंगावली स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
गाड़ी संख्या 09619 मदार – रांची ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 09619 मदार – रांची विशेष ट्रेन दिनांक 06 अप्रैल 2025 से 29 जून 2025 तक हर रविवार को मदार स्टेशन से दोपहर 13:50 बजे रवाना होगी, उसी दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 23:00 बजे रुठियाई, 23:25 बजे गुना, अगले दिन 00:10 बजे अशोकनगर, 00:45 बजे मुंगावली एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद रात 21:25 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09620 रांची – मदार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 09620 रांची – मदार विशेष ट्रेन दिनांक 07 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक हर सोमवार को रात 23:55 बजे रांची स्टेशन से रवाना होगी। वहीं, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 20:18 बजे मुंगावली, 20:58 बजे अशोकनगर, 22:00 बजे गुना, 22:38 बजे रुठियाई एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन सुबह 09:00 बजे मदार स्टेशन पहुंचेगी।
Summer Special Train के हाल्ट
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में मदार जं., किशनगढ़, जयपुर जं., दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, अटरू, छाबड़ा गुगौर, रुठियाई जं., गुना, अशोक नगर, मुंगावली, मलकहेड़ी, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, ब्यौहारी, बरगवां, सिंगरौली, चोपन, रेणुकूट, गढ़वा रोड जं., डाल्टनगंज, टोरी, लोहरदगा बीएस, रांची स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह ट्रेन मदार से रांची और फिर रांची से मदार तक चलेगी, और भोपाल मंडल के रुठियाई, गुना, अशोकनगर, मुंगावली स्टेशनों पर ठहरेगी।
Web Title: Summer Special Train List
Indian Railways
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm