8th Pay Commission Salary News: 8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी सैलरी? कब लागू होगा और कितना मिलेगा फायदा.. सरकारी कर्मचारियों के लिए अलर्ट जारी, एक क्लिक में…
8th Pay Commission Salary News: 8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी सैलरी? कब लागू होगा और कितना मिलेगा फायदा.. सरकारी कर्मचारियों के लिए अलर्ट जारी, एक क्लिक में…

8th Pay Commission Salary News
- 8वें वेतन आयोग के नाम पर ठग कर रहे हैं निशाना
- व्हाट्सऐप और फर्जी ऐप्स से मोबाइल हैकिंग
- इंदौर क्राइम ब्रांच की एडवाइजरी
इंदौर: 8th Pay Commission Salary News: देश में आठवें वेतन आयोग को लेकर सरकारी कर्मचारियों में उत्सुकता चरम पर है। हर कोई जानना चाहता है कि सैलरी कितनी बढ़ेगी, कब लागू होगा और फायदा कितना मिलेगा। लेकिन इसी उत्सुकता को अब साइबर ठग हथियार बना रहे हैं। आठवें वेतन आयोग के नाम पर ठगी का नया तरीका सामने आया है, जिसमें एक क्लिक आपकी पूरी जमा पूंजी साफ कर सकता है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने इसे लेकर खास एडवाइजरी जारी की है।
8वें वेतन आयोग के नाम पर साइबर ठगों का बड़ा जाल (8th Pay Commission Fraud News)
8th Pay Commission Salary News: आठवें वेतन आयोग को लेकर इंटरनेट पर सर्च तेजी से बढ़ रही है। लोग जानना चाहते हैं कि उनकी सैलरी कितनी बढ़ेगी। इसी मौके का फायदा साइबर ठग उठा रहे हैं। व्हाट्सएप, फेसबुक और मैसेज के जरिए ऐसे लिंक भेजे जा रहे हैं जिनमें लिखा होता है आठवें वेतन आयोग में आपकी सैलरी कितनी बढ़ेगी, अभी जानें। इन मैसेज में एपीके फाइल या फर्जी वेबसाइट के लिंक दिए जा रहे हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति इसे खोलता है, मोबाइल हैक हो जाता है। ठग इतने शातिर हैं कि मैसेज को सरकारी वेबसाइट जैसा दिखाया जा रहा है, ताकि लोगों को शक भी न हो। ग्राफिक्स के जरिए आपको बताते हैं कि ठग कैसे इस जाल को बिछाते हैं।
लिंक पर क्लिक करना पड़ सकता है भारी (Government Employee Scam)
- 8वें वेतन आयोग के नाम पर मैसेज भेजा जाता है।
- सैलरी कैलकुलेशन/एरियर चेक करने के नाम पर व्हाट्सएप, टेलीग्राम, एसएमएस और ई‑मेल के जरिए फर्जी एपीके फाइल भेजी जाती है।
- ऐप डाउनलोड करते ही आपके मोबाइल का डेटा, बैंकिंग जानकारी और ओटीपी खतरे में आ जाते हैं।
- कई मामलों में ये ऐप रिमोट एक्सेस लेकर आपके खाते से पैसे भी ट्रांसफर कर देते हैं।
सरकारी कर्मचारियों के लिए चेतावनी (8th Pay Commission Cyber Scam)
8th Pay Commission Salary News: एपीके फाइल खुलते ही मोबाइल पर पूरा कंट्रोल साइबर अपराधियों का हो जाता है। ओटीपी, बैंक डिटेल और पासवर्ड सब उनके हाथ में चला जाता है। कुछ ही मिनटों में अकाउंट से पैसे उड़ा लिए जाते हैं। सबसे ज्यादा शिकार सरकारी कर्मचारी बन रहे हैं, क्योंकि वेतन आयोग से जुड़ी जानकारी पाने की उनकी उत्सुकता सबसे ज्यादा है। इंदौर क्राइम ब्रांच का कहना है कि सरकार की ओर से वेतन आयोग से जुड़ी कोई भी जानकारी कभी भी एपीके फाइल या निजी लिंक के जरिए नहीं भेजी जाती। अगर किसी को ऐसा मैसेज आए, तो उसे तुरंत डिलीट करें और किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत शिकायत करें। आठवां वेतन आयोग अभी प्रक्रिया में है, लेकिन उसके नाम पर ठगी अभी से शुरू हो चुकी है। लालच या जल्दबाजी में कोई भी लिंक खोलना आपको भारी नुकसान में डाल सकता है। इसलिए अभी जरूरत है सावधान और सतर्क रहने की, वरना साइबर अपराधी आपका खाता खाली कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें
- आज से इन राशियों की चमकेगी किस्मत! नौकरी, पैसा और प्यार... जीवन में सबसे बड़ा बदलाव, पढ़ें सोमवार का राशिफल
- बस्तर पंडुम का समापन समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम में शामिल होंगे, जानें पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
- सुबह-सुबह भयानक सड़क हादसा! यात्रियों से भरा बेकाबू ट्रक पलटा, एक झटके में 30 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
- स्कूली छात्रा से थार में की दरिंदगी... फिर रेप वीडियो बनाकर करने लगा ये काम, हैवानियत के पीछे पूरा गैंग था एक्टिव
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1. आठवें वेतन आयोग के नाम पर साइबर ठग मोबाइल और बैंकिंग डेटा चोरी करने के लिए फर्जी लिंक और एपीके फाइल भेज रहे हैं। अगर कोई इसे खोलता है तो उनका पूरा अकाउंट खतरे में पड़ जाता है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: 8th Pay Commission Salary News
इंदौर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm