Indore Fake Encounter Case: फर्जी एनकाउंटर के मामले CBI का बड़ा एक्शन, SDOP और ASI को किया गिरफ्तार, जानें क्या हैं पूरा मामला
फर्जी एनकाउंटर के मामले CBI का बड़ा एक्शन…Indore Fake Encounter Case: CBI takes big action in fake encounter case, SDOP and ASI arrested

Indore Fake Encounter Case | Image Source | IBC24
- स्पेशल सीबीआई टीम ने फेक एनकाउंटर केस में बड़ी कार्रवाई,
- एसडीओपी एडविन कर और एएसआई नीरज प्रधान को गिरफ्तार किया,
- दोनों पुलिसकर्मियों को इंदौर से हिरासत में लेकर पूछताछ,
इंदौर: Indore Fake Encounter Case: स्पेशल सीबीआई टीम ने फेक एनकाउंटर केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीओपी एडविन कर और एएसआई नीरज प्रधान को गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिसकर्मियों को इंदौर से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
Indore Fake Encounter Case: मामला 2009 का है, जब पुलिस ने कथित तौर पर स्मगलर बंसी गुर्जर का फेक एनकाउंटर कर दिया था। लेकिन इस मामले ने तब नया मोड़ ले लिया, जब 2012 में पुलिस ने बंसी गुर्जर को जिंदा गिरफ्तार कर लिया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, क्योंकि सवाल उठने लगे कि एनकाउंटर में मारा गया व्यक्ति आखिर कौन था? इस मामले की सीबीआई जांच के लिए 2015-16 में नीमच के दो लोगों ने इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने जांच शुरू की और अब एसडीओपी एडविन कर (जो घटना के समय नीमच टीआई थे) और एएसआई नीरज प्रधान (जो तब कॉन्स्टेबल थे) को गिरफ्तार किया गया है।
सीबीआई की कार्रवाई
Indore Fake Encounter Case: वर्तमान में एडविन कर पन्ना जिले के गुनुर में एसडीओपी पद पर तैनात थे। सीबीआई ने पहले दोनों पुलिसकर्मियों को इंदौर बुलाया और फिर गिरफ्तार कर लिया। अब उनसे पूछताछ की जा रही है कि इस फर्जी एनकाउंटर के पीछे किसका हाथ था और आखिर मारा गया युवक कौन था।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह गिरफ्तारी 2009 में हुए फेक एनकाउंटर केस से जुड़ी है, जिसमें पुलिस ने कथित रूप से बंसी गुर्जर को मार गिराने का दावा किया था, लेकिन 2012 में वह जिंदा मिला।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Indore Fake Encounter Case: CBI takes big action in fake encounter case
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm