Indore Kinnar Death News: इंदौर में किन्नरों का फिनाइल पीकर जान लेने की कोशिश का मामला, मामले में नए चहरे की एंट्री, की बड़ी मांग…
इंदौर में चल रहा किन्नर समाज से जुड़ा विवाद अब और गहराता जा रहा है। जहां एक ओर किन्नरों के दो गुटों के बीच गद्दी, संपत्ति और नेतृत्व को लेकर …

Indore Kinnar Death News
- इंदौर में किन्नर समाज के दो गुटों में विवाद ने हिंसक रूप लिया।
- 24 किन्नरों ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की, 4 ने आत्मदाह का प्रयास किया।
- जगतगुरु हिमांगी सखी ने बांग्लादेशी किन्नरों की जांच की मांग की।
Indore Kinnar Death News: इंदौर: इंदौर में चल रहा किन्नर समाज से जुड़ा विवाद अब और गहराता जा रहा है। जहां एक ओर किन्नरों के दो गुटों के बीच गद्दी, संपत्ति और नेतृत्व को लेकर संघर्ष छिड़ा हुआ है, वहीं दूसरी ओर इस विवाद में अब देश की पहली ट्रांसजेंडर कथा वाचक और वैष्णव अखाड़ा किन्नर प्रमुख जगतगुरु हिमांगी सखी की भी एंट्री हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का विरोध करने के बाद चर्चा में आई हिमांगी सखी ने एक वीडियो जारी कर पूरे विवाद पर बड़ा बयान दिया है।
हिमांगी सखी ने क्या कहा ?
Indore Kinnar Death News: हिमांगी सखी ने कहा कि देश के कई शहरों में बांग्लादेशी किन्नर सक्रिय हैं, जो किन्नर समाज की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ पुरुष वर्ग के लोग खुद को किन्नर बताकर समाज में भ्रांतियां फैला रहे हैं और यह भी आरोप लगाया कि इन लोगों में जिहादी मानसिकता वाले तत्व भी शामिल हैं, जो सनातन परंपरा से जुड़े किन्नरों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इन संदिग्ध किन्नरों की मेडिकल जांच और दस्तावेजों की सघन जांच होनी चाहिए और इसके लिए एक विशेष एसआईटी का गठन किया जाए।
क्या है पूरा मामला
Indore Kinnar Death News: इंदौर में बीते दिनों हुए घटनाक्रम में 15 अक्टूबर को पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में 24 किन्नरों द्वारा फिनाइल पीने की घटना ने सभी को चौंका दिया। इसके बाद चार किन्नरों ने आत्मदाह की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने समय रहते रोक लिया। इस घटना के बाद सपना नामक किन्नर को जेल भेजा गया, जिससे विवाद और भी बढ़ गया। इधर, सपना के वकील सचिन सोनकर ने वरिष्ठ किन्नर नेता लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी पर झूठे आरोप लगाने और बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। वहीं त्रिपाठी ने भी पलटवार करते हुए सपना और उनके वकील पर गंभीर आरोप लगाए।
इस विवाद के पीछे लंबे समय से चल रहा गद्दी और संपत्ति विवाद मुख्य कारण बताया जा रहा है। पायल हाजी और सीमा गुरु के अनुयायी कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। वकील सोनकर ने प्रशासन के सामने सीमा और पायल के खिलाफ विदेशी फंडिंग और बदसलूकी से जुड़े दस्तावेज भी पेश किए हैं, और यह दावा किया कि अगर आरोप झूठे साबित होते हैं तो वे 11 लाख रुपये इनाम में देंगे।
दूसरी ओर, पायल हाजी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि पूर्व में हुई एसआईटी जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है। लेकिन फिर भी कुछ लोग बार-बार उनके नाम को विवादों में घसीट रहे हैं।
भोपाल तक पहुंचा मामला
Indore Kinnar Death News: अब मामला इतना बढ़ चुका है कि इंदौर से निकलकर भोपाल तक पहुंच गया है, और सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार नई एसआईटी गठित करने पर विचार कर रही है, जो भोपाल से मामले की निगरानी करेगी।
इस बीच बीजेपी ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया है। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने इंदौर के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर पूरे विवाद की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। फिलहाल प्रशासन सतर्क हो गया है और सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें :-
Diwali 2025: दिवाली की शाम बस इतना कर लो, मां लक्ष्मी खुद दरवाजे तक आ जाएंगी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: किन्नर समाज के दो गुटों के बीच गद्दी और संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Indore Kinnar Death News: New twist in Indore Kinnar controversy... Himangi Sakhi demands
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm