Indore News: निर्माणाधीन स्मार्ट सिटी कॉलोनी में बड़ा हादसा, दीवार गिरी और 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, नाबालिग गंभीर रूप से घायल
Indore News: निर्माणाधीन स्मार्ट सिटी कॉलोनी में बड़ा हादसा, दीवार गिरी और 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, नाबालिग गंभीर रूप से घायल

Indore News, Indore smart city accident, Indore construction accident, smart city wall collapse, Indore laborer death, Indore construction mishap, Indore builder negligence, Indore businesspur accident, Indore news today, Indore labor safety, Indore accident update,
- इंदौर में बड़ा हादसा.
- दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत,
- नाबालिग गंभीर,
इंदौर: Indore News: इंदौर के बिजलपुर इलाके में निर्माणाधीन स्मार्ट सिटी कॉलोनी में बड़ा हादसा हो गया। सोमवार को यहां एक दीवार अचानक गिर गई जिसके मलबे में दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि मजदूरों की सुरक्षा को लेकर बिल्डर्स कितने जिम्मेदार हैं।
Read More : “एक कमरे में थे 1100 वोटर...”, वोटर लिस्ट धांधली पर BJP सांसद का सनसनीखेज खुलासा, वायरल हुआ वीडियो
Indore News: सूत्रों के मुताबिक, कॉलोनी में बन रहे टैंक में टाइल्स लगाने का काम होना था। मजदूर तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। निर्माण में इतनी लापरवाही बरती गई थी कि गिरने के बाद भी दीवार के हिस्से लगातार टूटते रहे। मृतक मजदूरों की पहचान गौतम राठौर, रामेश्वर और टीटू के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक का नाम सोहन बताया गया है। सभी इंदौर के ही रहने वाले थे।
Indore News: घटना की जानकारी मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद आईबीसी24 की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर दीवार को इंजीनियरिंग मानकों के मुताबिक बनाया जाता तो यह हादसा टल सकता था। लापरवाही की कीमत तीन मजदूरों ने अपनी जान देकर चुकाई जबकि एक नाबालिग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा सोमवार को बिजलपुर इलाके में हुआ।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Indore News: 3 workers died due to wall collapse in Smart City Colony
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm