Indore News: बिना MIC मंजूरी के गलियों के बदले नाम, IBC24 की खबर पर नगर निगम ने हटाया बोर्ड, अब पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
Indore News: बिना MIC मंजूरी के गलियों के बदले नाम, IBC24 की खबर पर नगर निगम ने हटाया बोर्ड, अब पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

Indore News, Indore street name change, Chandan Nagar controversy, Indore municipal action, Indore ward 2 news, Indore local news, Indore mayor statement, Indore civic issue, Indore council rules, Indore name board removal, Indore municipal committee,
- चंदन नगर में गलियों के नाम बदलने का विवाद,
- आईबीसी 24 की खबर पर नगर निगम ने बोर्ड हटाया,
- पार्षद के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश,
इंदौर: Indore News: इंदौर में एक बार फिर आईबीसी 24 की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। इंदौर के चंदन नगर इलाके में लगाए गए नाम वाले बोर्ड को लेकर आईबीसी 24 द्वारा खबर दिखाए जाने के बाद नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और बोर्ड को हटाने की कार्रवाई की। बोर्ड को लेकर हिन्दू संगठन भी आपत्ति जताई थी। मौके पर जाकर जब आईबीसी 24 की टीम ने पड़ताल की तो सामने आया कि कई गलियों के नाम बदलकर नए नाम रख दिए गए हैं, जबकि इसे लेकर एमआईसी में भी कोई प्रस्ताव नहीं हुआ था।
Indore News: इंदौर के चंदन नगर इलाके के वार्ड 2 में गलियों के पुराने नाम बदलकर नए नाम के बोर्ड लगा दिए गए थे। ये बोर्ड नगर निगम द्वारा लगाए जाने की बात सामने आई थी। बताया जा रहा है कि इलाके की पार्षद फातिमा रफीक खान ने ये बोर्ड लगवाए थे। लेकिन बड़ी बात यह थी कि इन बोर्डों में हिन्दू नामों की जगह मुस्लिम नाम कर दिए गए थे। आईबीसी 24 की टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो पता चला कि कई गलियों में नाम बदले गए हैं और नए नाम रखे गए हैं, जबकि शहर में किसी भी सड़क और गली का नाम रखने के लिए एमआईसी से प्रस्ताव पास होना जरूरी है।
Read More : काली साड़ी, घूंघट और इस युवक के हाथों में हाथ, अर्चना तिवारी का ये वीडियो देख हर कोई रह गया हैरान
Indore News: आईबीसी 24 पर खबर चलने के बाद नगर निगम भी हरकत में आया। इंदौर महापौर ने तत्काल बोर्ड हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और सभी बदले गए नामों के बोर्ड हटा दिए गए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि नाम रखने का अधिकार सिर्फ एमआईसी को है। ऐसे में वार्ड की पार्षद फातिमा रफीक खान ने अपने वार्ड में बिना अनुमति के बोर्ड लगवाए हैं। इसलिए पार्षद के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इंदौर के चंदन नगर में कुछ गलियों के नाम पार्षद फातिमा रफीक खान द्वारा बदले गए थे, लेकिन इसके लिए एमआईसी की अनुमति नहीं ली गई थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Indore News: Names of streets changed without MIC approval
इंदौर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
