Indore Water Contamination : दूषित पानी से बूझ गया घर का चिराग, काफी मन्नतों के बाद घर में हुआ था बच्चे का जन्म, मां की बताई ये कहानी कंपा देगी रूह
Indore Water Contamination : इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी है। नई बस्ती के मराठी मोहल्ले में 6 माह के एक मासूम बच्चे की …

Indore Water Contamination :
- भागीरथपुरा के मराठी मोहल्ले में दूषित पानी पीने से 6 माह के बच्चे की मौत।
- माँ ने दूध में नल का दूषित पानी मिलाकर पिलाने की बात बताई।
- इंदौर के 27 अस्पतालों में 149 मरीजों का इलाज जारी।
Indore Water Contamination इंदौर:इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला नई बस्ती के मराठी मोहल्ले से सामने आया है, जहाँ एक 6 माह के मासूम बच्चे की दूषित पानी के कारण मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से गंदा पानी आ रहा था, जिसे पीने के बाद बच्चे को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी।
दूध में पानी मिलाकर पिलाती थी माँ
Indore Water Contamination मृतक बच्चे की मां साधना साहू ने रोते हुए बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से गंदा और दूषित पानी आ रहा था। साधना के अनुसार, बच्चे को पर्याप्त स्तनपान नहीं मिल पा रहा था, जिसके कारण वे बाहर के गाढ़े दूध में नल का पानी मिलाकर बच्चे को पिलाती थीं। इसी दूषित पानी की वजह से बच्चे को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई और उसकी जान चली गई। साधना की 10 साल की बेटी को भी पेट दर्द की शिकायत है।
10 साल बाद हुआ था बच्चा
Indore Water Contamination परिजनों ने बताया कि यह बच्चा 10 साल की लंबी मन्नतों और प्रार्थनाओं के बाद पैदा हुआ था। साधना ने रोते हुए कहा, "मेरा बच्चा तो चला गया, लेकिन न जाने इस गंदे पानी की वजह से अभी और कितने बच्चे जाएंगे। फ़िलहाल इस पूरे मामले में 27 अस्पतालों में 149 मरीजों का इलाज जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- लातूर नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा और राकांपा में नहीं हो सका गठबंधन
- विश्व ब्लिट्ज: कार्लसन ने रिकॉर्ड नौवां खिताब जीता, एरिगैसी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा
- नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
For more news on indore water row visit indore bhagirathpura news
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: परिजनों के अनुसार, दूषित पानी पीने से बच्चे को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई, जिससे उसकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Indore Water Contamination: 6-Month-Old Infant Dies After Drinking Polluted Water
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm