MadhyaPradesh News: नशा करने वालों का The End, इस चीज से रखी जाएगी नशेड़ियों पर नजर, कोई नहीं जान पाएगा कब और कहाँ मंडरा रहा है ये पहरेदार…
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में बढ़ते आपराधिक गतिविधियों, नशा करने वालों और अंधेरे में छिपकर वारदात करने वाले बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए इंदौर पुलिस ने एक बड़ा तकनीकी …

madhyapradesh news
- इंदौर पुलिस को भोपाल से अत्याधुनिक इंफ्रा रेड ड्रोन मिले।
- ड्रोन अंधेरे में भी हीट सिग्नेचर से बदमाशों का पता लगाएंगे।
- शहर के शेडो एरिया पर अब लगातार हवाई निगरानी होगी।
MadhyaPradesh News: इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में बढ़ते आपराधिक गतिविधियों, नशा करने वालों और अंधेरे में छिपकर वारदात करने वाले बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए इंदौर पुलिस ने एक बड़ा तकनीकी कदम उठाया है। अब शहर की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस को भोपाल मुख्यालय से अत्याधुनिक इंफ्रा रेड ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं। ये ड्रोन रात के समय उन क्षेत्रों पर नजर रखेंगे, जहां स्ट्रीट लाइट कम होती है, गतिविधियां छिपकर होती हैं या पुलिस की सामान्य निगरानी नहीं पहुंच पाती।
क्या है इंफ्रा रेड ड्रोन की खासियत ?
MadhyaPradesh News: इंफ्रा रेड ड्रोन की खासियत यह है कि यह शरीर की गर्मी (हीट सिग्नेचर) को पहचानकर अंधेरे में भी इंसान की लोकेशन पकड़ सकता है। इससे पुलिस को उन बदमाशों को ढूंढने में काफी आसानी होगी, जो आमतौर पर अंधेरे गलियों, सुनसान जगहों या झाड़ियों में छिपकर अपराध की योजना बनाते हैं। पुलिस का मानना है कि इन ड्रोन के इस्तेमाल से नशे का सेवन करने वाले युवकों और ड्रग पैडलर्स पर भी बड़ी कार्रवाई संभव होगी।
कई शेडो एरिया चिह्नित
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में ऐसे कई शेडो एरिया चिह्नित किए गए हैं, जहां रोशनी कम होती है और अपराधी तत्व अक्सर सक्रिय रहते हैं। इन क्षेत्रों में अब नियमित रूप से ड्रोन उड़ानें होंगी। ड्रोन से ली गई लाइव फुटेज कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारियों के मॉनिटर पर सीधे पहुंचेगी। इसके आधार पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर भेजी जाएगी, जिससे रियल-टाइम एक्शन संभव होगा।
हाई-टेक ड्रोन ज्यादा प्रभावी
इंदौर पुलिस ने बताया कि पारंपरिक पेट्रोलिंग के मुकाबले ये हाई-टेक ड्रोन ज्यादा प्रभावी साबित होंगे। कई बार बदमाश पुलिस की गाड़ी देखते ही भाग जाते हैं या ऐसी जगह छिप जाते हैं जहां पेट्रोलिंग पार्टी तुरंत नहीं पहुंच पाती। लेकिन इंफ्रा रेड ड्रोन हवा से सीधे उनकी मूवमेंट पकड़ लेगा। इससे अपराधियों के छिपने की रणनीति भी अब कारगर नहीं रहेगी।
शहर में बढ़ते नशे के चलन को रोकने के लिए भी यह तकनीक अहम साबित होगी। कई बार युवक सुनसान स्थानों पर छुपकर नशा करते हैं, जिससे पुलिस को उन्हें पकड़ने में कठिनाई होती है। इंफ्रा रेड ड्रोन ऐसे लोगों की लोकेशन तुरंत पकड़ लेगा और कार्रवाई बिना देरी के की जा सकेगी।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इंफ्रा रेड ड्रोन ऐसा ड्रोन होता है जो अंधेरे में भी शरीर की गर्मी पहचानकर किसी व्यक्ति की लोकेशन पकड़ लेता है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Madhya Pradesh News: The end of drug addicts, this thing will keep an eye on drug addicts
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am