Where is Sonam Raghuvanshi: बेटी के ज़िंदा लौट आने की आस.. घर के दरवाजे पर लगाई उल्टी तस्वीर.. शिलांग से गायब सोनम की सरगर्मी से तलाश जारी
मामले में शिलॉन्ग पुलिस जांच कर रही है, पुलिस को राजा की गाड़ी की लोकेशन भी मिली है जहां पर गाड़ी जीरो स्पीड हुई थी। पुलिस यह मानकर चल रही …

Where is Sonam Raghuvanshi?
- सोनम रघुवंशी शिलॉन्ग में लापता, परिवार ने उल्टी तस्वीर लगाकर वापसी की आस जताई।
- राजा रघुवंशी की मौत संदिग्ध, सोनम की तलाश में NDRF और पुलिस टीम जुटी हुई।
- भाई को यकीन सोनम जिंदा है, मोहल्लेवालों ने सीबीआई जांच की माँग की।
Where is Sonam Raghuvanshi?: इंदौर: शिलॉन्ग में लापता हुए राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले में अब सोनम की तलाश की जा रही है। इंदौर में सोनम के परिवार ने एक पंडित के कहने पर घर के बाहर सोनम की उल्टी तस्वीर लगाई है। वही सोनम के भाई गोविन्द शिलॉन्ग में है जहां पर अभी भी सोनम की तलाश की जा रही है।
Read More: कार्स ने खुलासा किया, चोट की समस्या के कारण उन्होंने पैर का अंगूठा कटवाने पर विचार किया था
कहां है सोनम रघुवंशी?
आईबीसी 24 से बातचीत में सोनम के भाई ने कहा है की यहाँ पर सर्चिंग तो की जा रही है लेकिन इसमें अब सेना की मदद लेने की जरुरत है। वही सोनम के घर पर आईबीसी 24 की टीम भी पहुंची जहां पर मोहल्ले के लोगों ने कहा कि, वे अब चाहते है कि, मोहल्ले की बेटी की सकुशल वापसी हो
बाणगंगा के गोविंद कॉलोनी में रहने वाली सोनम रघुवंशी शिलॉन्ग में लापता है। लगातार सोनम की तलाश की जा रही है लेकिन, अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। वही इंदौर में सोनम के घर पर परिवार ने एक पंडित के कहने पर सोनम की उल्टी तस्वीर घर के बाहर लगाई है। सोनम की तलाश के लिए भाई गोविन्द अभी भी शिलॉग में मौजूद है। सोनम के भाई का कहना है की मुझे अभी भी फिलिंग आ रही है की सोनम जिन्दा है। भाई का कहना है की पुलिस यहाँ डेड बॉडी खोज रही है, जबकि सोनम के जिन्दा होने की उम्मीद अभी भी है।
Where is Sonam Raghuvanshi?: वही सोनम की घर वापसी के लिए सोनम के घर वालो ने भी पंडित से पूछा, पंडित ने कहा कि उसकी एक तस्वीर घर के बाहर उल्टी लगा दो, वह आ जाएगी, तो उसी आस में तस्वीर लगा रखी है। वही सोनम के मोहल्ले के लोगो का कहना है कि, मोहल्ले की बेटी को वापस लाया जाना चाहिए, मोहल्ले के लोगो ने मामले में सीबीआई जाँच की बात भी कही और कहा की दामाद की मौत को लेकर सीबीआई जांच करे।
सोनम की तलाश के लिए शिलॉन्ग पुलिस के साथ साथ एनडीआरएफ की टीम भी लगी हुई है। सोनम और राजा की शादी की पत्रिका भी सामने आयी है जो कि, 11 मई की है। वही सोनम के घर पर भाई का एक मासूम बच्चा भी है जो की अपनी बुआ के आने का अभी भी इंतज़ार कर रहा है। गोविंद का आठ साल का बेटा शाम को सोनम के स्कूटर की आवाज सुनते हुए बुआ-बुआ करते हुए नीचे दौड़कर आता था। उसके लिए वह चॉकलेट लेकर आती थी, उसे घूमाने ले जाती, दो बार वह सोनम के ससुराल भी गया।
वही सोनम के मोहल्ले में ही रहने वाले पंडित एन के पाण्डे ने आईबीसी को बताया की उन्होंने कई कार्यक्रम का मुहूर्त बनाया था। सोनम के गायब होने के बाद उन्होंने सोनम के परिजनों के कहने पर कुंडली भी देखी थी जिसमे की देरी से कार्य सिद्धि के योग थे।
Where is Sonam Raghuvanshi?: फिलहाल मामले में शिलॉन्ग पुलिस जांच कर रही है, पुलिस को राजा की गाड़ी की लोकेशन भी मिली है जहां पर गाड़ी जीरो स्पीड हुई थी। पुलिस यह मानकर चल रही है कि, यही पर कोई घटना दोनों के साथ घटित हुई थी। फिलहाल मामले में शिलॉन्ग पुलिस की एसआईटी टीम जांच कर रही है। राजा के घर आज उठावना, बैठक होना है जिसके बाद परिजन आगे की रणनीति तय करेंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सोनम रघुवंशी को आखिरी बार शिलॉन्ग में राजा रघुवंशी के साथ देखा गया था। पुलिस को उनकी कार की लोकेशन मिली, जहां गाड़ी की गति "जीरो स्पीड" थी — यहीं किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Where is Sonam Raghuvanshi?, The father hung the picture upside down at home in anticipation of his return
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am