Nuwan Thushara NOC Denied: आईपीएल शुरू होने से पहले चैम्पियन टीम RCB को तगड़ा झटका.. इस स्टार खिलाड़ी को नहीं मिल सकी NOC, जानें वजह..

Nuwan Thushara NOC Denied: RCB के नुवान थुशारा फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए, शुरुआती मैचों में अनुपस्थित रह सकते हैं।

Nuwan Thushara NOC Denied: आईपीएल शुरू होने से पहले चैम्पियन टीम RCB को तगड़ा झटका.. इस स्टार खिलाड़ी को नहीं मिल सकी NOC, जानें वजह..

Nuwan Thushara NOC Denied || Image- ESPN News File

Modified Date: March 27, 2026 / 08:03 pm IST
Published Date: March 27, 2026 8:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नुवान थुशारा को NOC नहीं मिला।
  • RCB पहला मैच थुशारा बिना खेलेगी।
  • हसरंगा-पथिराना भी चोट से बाहर।

मुंबई: दुनिया के सबसे मशहूर घरेलू क्रिकेट लीग आईपीएल की शुरुआत कल यानी 28 मार्च से होने जा रही है, लेकिन इस सीजन में डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को यश दयाल के बाद अब नुवान थुशारा की भी कमी का सामना करना पड़ सकता है। (Nuwan Thushara NOC Denied) थुशारा ने श्रीलंका क्रिकेट द्वारा अनिवार्य फिटनेस टेस्ट पास नहीं किया है, जिसके कारण उन्हें बोर्ड से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं मिला है।

फिर से देंगे फिटनेस टेस्ट, फ्रेंचाइजी की नजर

इस बारें में एसएलसी के मुख्य कार्यकारी अशले दे सिल्वा ने बताया कि थुशारा ने 29 में से 17 अंकों का पासिंग स्कोर नहीं पाया, इसलिए वह कम से कम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। यह मैच शनिवार को बेंगलुरु में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। यदि थुशारा फिर से फिटनेस टेस्ट में असफल रहे, तो उन्हें लंबे समय तक प्रतिनिधित्व क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं मिल सकती है। अच्छी खबर यह है कि वह चार-पांच दिन के अंतराल के बाद फिर से टेस्ट दे सकते हैं।

इसके अलावा, श्रीलंका के दो अन्य प्रमुख खिलाड़ी, माथीशा पथिराना और वानिंदु हसरंगा भी चोट के कारण फिटनेस टेस्ट नहीं दे पाए हैं। हसरंगा लखनऊ सुपर जायंट्स के सदस्य हैं, जिन्हें पिछले नीलामी में 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जबकि पथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। केकेआर के कोच अभिषेक नायर ने कहा कि पथिराना अप्रैल के मध्य तक टीम से जुड़ सकते हैं क्योंकि वह टखने की चोट से उबर रहे हैं। हसरंगा भी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गए थे।

जारी किया गया IPL 2026 का शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार (26 मार्च) को आईपीएल के 19वें सीजन के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। दूसरे फेस में जारी शेड्यूल के मुताबिक 50 मैच खेले जाएंगे और लीग का फाइनल 26 मई रविवार को खेला जाए। (Nuwan Thushara NOC Denied) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। 10 टीमों वाली इस लीग में अब सभी 70 मैचों का शेड्यूल सामने आ गया है। दूसरे चरण के मुताबिक, बाकी के 50 मैच बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होंगे। 19वें सीजन के उद्घाटन मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

प्लेऑफ का शेड्यूल नहीं हुआ जारी

बीसीसीआई ने फिलहाल पहले 16 दिनों के लिए 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था। इस दौरान 4 और 5 अप्रैल तथा 11 और 12 अप्रैल को ‘डबल हेडर’ मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर के मैच 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे शुरू होंगे। वहीं आज बाकी बचे मैचों के शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया है। अभी भी इस सीजन के प्लेऑफ के शेड्यूल का ऐलान बाकी है, जिसकी तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए हुए इस ऐलान के मुताबिक, 13 अप्रैल से 24 मई के बीच खेले जाने वाले ये सभी मैच देश के 12 शहरों में खेले जाएंगे। इससे पहले बोर्ड ने पहले चरण का शेड्यूल 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक ही जारी किया था।

रायपुर में होंगे दो मुकाबले

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, IPL 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाने का ऐलान किया था। (Nuwan Thushara NOC Denied) वहीं अब रायपुर में होने वाले मुकाबलों की तारीखें सामने आ गई है। रायपुर में पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच 10 मई 2026 रविवार को होगा। वहीं दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 13 मई दिन बुधवार को होगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

पालघर के ‘स्वयंभू बाबा’ पर बलात्कार का मामला दर्ज, खरात मामले के बाद पीड़िता ने जुटाया साहस

कानपुर की चार वर्षीय बच्ची ने योगी आदित्यनाथ को भेंट किया ‘बुलडोजर’

अदालत ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, मुकेश अंबानी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका खारिज की

उप्र सरकार ने बेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये के शुरुआती समझौते को रद्द किया

राजस्थान घूमने आई आयरलैंड की नागरिक की होटल में मौत: पुलिस

राजस्थान : सीमापार से ड्रोन के जरिये गिराई गई लगभग 10 किलो हेरोइन जब्त


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown