MI vs PBKS Qualifier 2 Highlights IPL 2025: मुंबई को हराकर पंजाब ने कटवाया फाइनल का टिकट, श्रेयस अय्यर ने खेली शानदार पारी
MI vs PBKS Qualifier 2 Highlights IPL 2025: पंजाब की टीम ने मुंबई को पांच विकेट से हरा दिया और फ़ाइनल में जगह बना ली।

MI vs PBKS Qualifier 2 Highlights IPL 2025/ Image Credit: @Vikass_0 X Handle
- पंजाब और मुंबई के बीच रविवार को IPL 2025 का दूसरा क्वालीफायर खेला गया।
- पंजाब की टीम ने मुंबई को पांच विकेट से हरा दिया और फ़ाइनल में जगह बना ली।
- मंगलवार 3 जून को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खिताब के लिए जंग होगी।
नई दिल्ली: MI vs PBKS Qualifier 2 Highlights IPL 2025: पंजाब और मुंबई के बीच रविवार को IPL 2025 का दूसरा क्वालीफायर खेला गया। इस मैच में इतिहास रचते हुए पंजाब की टीम ने मुंबई को पांच विकेट से हरा दिया और फ़ाइनल में जगह बना ली। वहीं अब मंगलवार 3 जून को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खिताब के लिए जंग होगी। दरअसल, क्वालीफायर-2 में पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 19 ओवर में ही मैच जीत लिया। यह इतिहास में सिर्फ दूसरी बार है जब पंजाब किंग्स फाइनल मैच में पहुंची है। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 87 रनों की पारी खेल पंजाब की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।
ख़राब शुरुआत के बाद पंजाब ने जीता मुकाबला
बता दें कि, पंजाब और मुंबई के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। मुंबई की टीम ने पंजाब को 204 रनों का लक्ष्य दिया था। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत ख़राब रही। ऐसा इसलिए क्योंकि, प्रभसिमरन सिंह केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए। इतना ही नहीं प्रियांश आर्या और जोश इंग्लिश ने पारी को संभालना शुरू ही किया था, तभी प्रियांश 20 रनों की कैमियो पारी खेल आउट हो गए। पंजाब की टीम ने महज 72 रनों के स्कोर पर अपने तीन विकेट खो दिए थे।
इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और नेहल वाढेरा ने 84 रनों की साझेदारी करके पारी को संभाला। नेहल वाढेरा ने 29 गेंदों में 48 रनों की शानदार पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर एक छोर से डटे हुए थे, जिन्होंने 41 गेंद में नाबाद 87 रनों की पारी खेल पंजाब की ऐतिहासिक जीत में बड़ा योगदान दिया।
11 साल बाद फाइनल में पहुंची पंजाब की टीम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पंजाब किंग्स की टीम 11 साल बाद फ़ाइनल में पहुंची है। पंजाब की टीम अपना एक मात्र फ़ाइनल 2014 में KKR के खिलाफ खेला था और इस फ़ाइनल में भी पंजाब के हाथों निराशा लगी थी। 2014 में खेले गए फाइनल मुकाबले में KKR ने पंजाब को तीन विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती थी। वहीं श्रेयस अय्यर का यह बतौर कप्तान 5 साल में तीसरा आईपीएल फाइनल होगा।
श्रेयस अय्यर की ही कप्तानी में दिल्ली की टीम ने साल 2020 में फ़ाइनल खेला था। वहीं अय्यर की ही कप्तानी में KKR ने 2024 में ट्रॉफी जीती थी और अब पंजाब की टीम को फ़ाइनल में पहुंचाकर अय्यर ने इतिहास रच डाला।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Punjab beat Mumbai and got the ticket to the final, Shreyas Iyer played a brilliant innings
IPL 2026
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 amचीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में
02 Oct 2026 | 6:34 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pm