RCB vs MI Match Update: रायपुर में शुरू हुआ मुंबई और बेंगलुरु का मुकाबला, RCB ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला
RCB vs MI Match Update: रायपुर में आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जा रहा है। ये मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियन्स के बीच खेला जा रहा है।
RCB vs MI Match Update/Image Credit: IBC24.in
RCB vs MI Match Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का आज इंतजार खत्म हो गया है। जी हां आज प्रदेश की राजधानी रायपुर में आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जा रहा है। ये मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियन्स के बीच खेला जा रहा है। फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी ये है कि आज रोहित-कोहली दोनों एक साथ मैदान में होंगे वो भी आमने सामने। यह मैच शाम 7:30 बजे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सबकी निगाहें टिकी रहेगी। इस मुकाबले के लिए टॉस हो चुका है और बेंगलुरु की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
दोनों टीमों के लिए अहम होगा मुकाबला
बता दें कि आज का मुकाबला मुंबई इंडियन्स और रायल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए बेहद अहम होने वाला है। (RCB vs MI Match Update) ऐसा इसलिए क्योंकि अगर मुंबई इंडियन्स जीत जाती है तो प्लेऑफ की उम्मीद थोड़ी बढ़ जाएगी। वहीं, अगर आरसीबी ये मैच जीत जाती है तो 14 अंकों के साथ पाइंट टेबल में टॉप दो टीमों की बराबरी कर लेगी। अब देखने वाली बात होगी कि ये मैच कौन जीतता है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
RCB vs MI Match Update: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रॉबिन मिंज, राज बावा।
इन्हे भी पढ़ें:-
- RCB vs MI Match In Raipur: शहीद वीर नारायण सिंह स्डेडियम में होगी मुंबई और बेंगलुरु की भिड़ंत, कुछ ही देर में शुरू होगा मुकाबला
- Gang Bust Operation 2.0: राजधानी में पकड़ाए ISI गुर्गों का निकला एमपी कनेक्शन, इन जिलों के रहने वाले हैं तीन संदिग्ध, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज
- Ambikapur Dabeli Seller Murder: मुस्लिम युवक पर लगाया बीवी को भगाने का आरोप, अब इस हाल में मिला दाबेली बेचने वाले का शव, छत्तीसगढ़ के इस जिले में मचा हड़कंप

Facebook


