Gang Bust Operation 2.0: राजधानी में पकड़ाए ISI गुर्गों का निकला एमपी कनेक्शन, इन जिलों के रहने वाले हैं तीन संदिग्ध, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज
Gang Bust Operation 2.0: दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का बड़ा खुलासा किया है।
Gang Bust Operation 2.0|| Image- IBC24 News File
- दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का बड़ा खुलासा किया है।
- गैंग बस्ट ऑपरेशन 2.0 के तहत अलग-अलग राज्यों से जुड़े 9 संदिग्ध ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया है।
- पकड़े गए 9 संदिग्धों में से तीन युवक मध्यप्रदेश के ग्वालियर और टीकमगढ़ जिलों के रहने वाले हैं।
Gang Bust Operation 2.0: भोपाल: दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का बड़ा खुलासा किया है। जिसने दिल्ली और आसपास के इलाकों में बड़े आतंकी हमलों की साजिश रची थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गैंग बस्ट ऑपरेशन 2.0 के तहत अलग-अलग राज्यों से जुड़े 9 संदिग्ध ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए 9 संदिग्धों में से तीन युवक मध्यप्रदेश के ग्वालियर और टीकमगढ़ के रहने वाले हैं।
शाहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं सभी आरोपी
जांच एजेंसियों के अनुसार, यह मॉड्यूल दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे स्थित एक ढाबे और हरियाणा के एक सैन्य कैंप को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। (Gang Bust Operation 2.0) प्रारंभिक जांच में इसे पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से जोड़ा गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी कथित तौर पर शाहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं। यह नेटवर्क सीमा पार से संचालित किया जा रहा था और सोशल मीडिया के जरिए भारत में अपने ऑपरेटिव्स को निर्देश दे रहा था।
ड्राइवर के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नैगुवा निवासी 21 वर्षीय युवक को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने हिरासत में लेकर दिल्ली ले गई है। युवक पर पाकिस्तान से संपर्क होने के संदेह में जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार नैगुवा निवासी अनमोल राय को दिल्ली से आई क्राइम ब्रांच टीम ने उसके घर से हिरासत में लिया। (Gang Bust Operation 2.0) अनमोल के पिता राजेश राय ड्राइवर हैं और झांसी में गाड़ी चलाते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक करीब दो वर्ष पहले मजदूरी करने दिल्ली गया था। वहां से लौटने के बाद वह अधिकतर समय गांव में ही रहता था।
पहले से संदिग्ध रहा है युवक का व्यवहार
ग्रामीणों का कहना है कि युवक का व्यवहार पहले से संदिग्ध रहा है और उस पर गांव में चोरी की घटनाओं में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियों को युवक के मोबाइल की ऑडियो कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग और ईमेल रिकॉर्ड से कुछ संदिग्ध जानकारियां मिली हैं। (Gang Bust Operation 2.0) इसी आधार पर उसके पाकिस्तान से संपर्क होने की आशंका जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर युवक के हथियार जैसी वस्तु के साथ फोटो भी सामने आने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कुछ अन्य संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की है। फिलहाल युवक को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और जांच एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- BSNL 225 Recharge Plan: इस कंपनी के यूजर्स की हुई मौज! कम कीमत, फायदा जबरदस्त! डेली 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग देखकर बढ़ी डिमांड
- RCB vs MI Match Weather Report: रद्द हो सकता है बेंगलुरु और मुंबई का मुकाबला? बारिश बन सकती है विलेन, जानें कैसा रहने वाला है रायपुर का मौसम
- Stock Market This Week: क्या इस सप्ताह भी शेयर बाजार में बनेगा नया रिकॉर्ड या फिर लगेगा ऐसा गिरावट का झटका कि निवेशक रह जाएंगे सन्न! क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Facebook


