RCB vs MI Match In Raipur: शहीद वीर नारायण सिंह स्डेडियम में होगी मुंबई और बेंगलुरु की भिड़ंत, कुछ ही देर में शुरू होगा मुकाबला

RCB vs MI Match In Raipur: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का आज इंतजार खत्म हो गया है। राजधानी रायपुर में IPL 2026 का मुकाबला खेला जाएगा।

RCB vs MI Match In Raipur: शहीद वीर नारायण सिंह स्डेडियम में होगी मुंबई और बेंगलुरु की भिड़ंत, कुछ ही देर में शुरू होगा मुकाबला

RCB vs MI Match In Raipur/ Image Credit: @ImMD45 X Handle

Modified Date: May 10, 2026 / 06:40 pm IST
Published Date: May 10, 2026 6:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का आज इंतजार खत्म हो गया है।
  • राजधानी रायपुर में IPL 2026 का मुकाबला खेला जाएगा।
  • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

RCB vs MI Match In Raipur: रायपुर: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का आज इंतजार खत्म हो गया है। जी हां आज प्रदेश की राजधानी रायपुर में आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियन्स के बीच खेला जाएगा। फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी ये है कि आज रोहित-कोहली दोनों एक साथ मैदान में होंगे वो भी आमने सामने। (RCB vs MI Match In Raipur) यह मैच शाम 7:30 बजे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सबकी निगाहें टिकी रहेगी।

दोनों टीमों के लिए अहम होगा मुकाबला

बता दें कि आज का मुकाबला मुंबई इंडियन्स और रायल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए बेहद अहम होने वाला है। (RCB vs MI Match In Raipur) ऐसा इसलिए क्योंकि अगर मुंबई इंडियन्स जीत जाती है तो प्लेऑफ की उम्मीद थोड़ी बढ़ जाएगी। वहीं, अगर आरसीबी ये मैच जीत जाती है तो 14 अंकों के साथ पाइंट टेबल में टॉप दो टीमों की बराबरी कर लेगी। अब देखने वाली बात होगी कि ये मैच कौन जीतता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन

RCB vs MI Match In Raipur: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या/शरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, शार्दुल ठाकुर।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.