Police Constable Suicide: थाने में मची अफरातफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, नजारा देख पुलिस अफसर के भी उड़े होश
Police Constable Suicide: थाने में मची अफरातफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, नजारा देख पुलिस अफसर के भी उड़े होश
Police Constable Suicide | Photo Credit: IBC24
- धौलाना थाना में आत्महत्या
- सिपाही ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारी
- महज 48 घंटे बाद उठाया कदम
हापुड़: Police Constable Suicide उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने अपनी ही सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। (Hapur constable suicide) जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (Uttar Pradesh police) घटना के बाद पूरे थाने में हड़कंप मच गया।
थाने में मची अफरातफरी
Police Constable Suicide मिली जानकारी के अनुसार, घटना धौलाना थाना का है। बताया जा रहा है कि आशीष का 24 अप्रैल को स्थानांतरण के बाद धौलाना थाने में तैनाती हुई थी। रविवार सुबह उसकी पहरा ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी के दौरान वे थाने में किसी से बात कर रहा था। जिसके कुछ देर बाद वो सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
15 दिन की छुट्टी के बाद लौटा था आशीष
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जांच में सामने आया कि आशीष दो दिन पहले ही गांव से 15 दिन की छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटा था। घर से लौटने के महज 48 घंटे बाद उसके इस कदम से साथी पुलिसकर्मी भी स्तब्ध हैं।
हर पहलू से बारीकी से जांच
मृतक सिपाही आशीष मूल रूप से आगरा जिले की फतेहाबाद तहसील अंतर्गत थाना निबोहरा के गांव हीरापुरा के निवासी थे। वह इसी वर्ष 27 अप्रैल से धौलाना थाने में अपनी सेवाएं दे रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: चुनाव से पहले ऐलान, UCC पर शाह का प्लान, NDA शासित 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, अमित शाह ने मुंबई में क्यों किया ऐलान?
- Indian Womens Won Asia Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास.. 8वीं बार एशिया कप पर जमाया कब्जा, श्रीलंका को इतने रनों से रौंदा
- Cyber Fraud Gang Busted: कॉल सेंटर के नाम पर लोगों को लगा रहे थे चूना, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, इतने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Facebook


