Employees Latest News: पहले बताएं स्ट्रेस का कारण.. अधिकारी निकालेंगे समस्या का समाधान, अब नए वर्क कल्चर से तहत कर्मचारी करेंगे काम
Railway Employees Latest News: जबलपुर रेल मंडल ने अपने कर्मचारियों का स्ट्रेस दूर करने के लिए एक नई कवायद कर रहा है।

7th Pay Commission DA Hike Latest News | Source : File Photo
- जबलपुर रेल मंडल ने अपने कर्मचारियों का स्ट्रेस दूर करने के लिए एक नई कवायद कर रहा है।
- जबलपुर रेल मंडल की इस कवायद का मकसद है कि कर्मचारी जितना टेंशन फ्री होगा।
- इस नए वर्क कल्चर को लेकर जबलपुर रेल मंडल ने अपने सभी विभागो के मुखिया को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
जबलपुर। Railway Employees Latest News: जबलपुर रेल मंडल ने अपने कर्मचारियों का स्ट्रेस दूर करने के लिए एक नई कवायद कर रहा है। जबलपुर रेल मंडल की इस कवायद का मकसद है कि कर्मचारी जितना टेंशन फ्री होगा। उसकी वर्किंग उतनी ही बेहतर होगी। इस नए वर्क कल्चर को लेकर जबलपुर रेल मंडल ने अपने सभी विभागो के मुखिया को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। जिसके तहत अब कर्मचारियों को ऑफिस में काम से पहले अपनी समस्या बताना होगा और संबंधित अधिकारी उन समस्याओं का समाधान निकालेंगे।
जबलपुर मंडल के सीनियर डीसीएम डॉ. मधुर वर्मा के मुताबिक डीआरएम कमल कुमार तलरेजा का कहना है कि सभी विभागों और कर्मचारियों के मुद्दे रोजाना सामने आएं, ताकि उनका समाधान जल्द किया जा सके,वहीं नो टेंशन जोन शुरू होने के बाद रेलवे के विभागो के मुखिया का काम जरूर बढ़ गया है, क्योंकि अभी तक ऑफिस आने के बाद रेलवे के इंजीनियरिंग,इलेक्ट्रिक,परिचालन से लेकर मेंटेनेंस विभाग जैसे सभी विभागों के मुखिया अपने काम में व्यस्त हो जाते थे। जिसके चलते अधीनस्थ अन्य कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं होता था और छोटी से छोटी समस्याओं का निराकरण न होने के कारण कर्मचारी तनाव रहते थे, इन्ही बातों को देखते हुए कर्मचारियों को तनाव मुक्त रखने कदम उठाया गया है।
अब उम्मीद लगाई जा रही है कि विभाग और कर्मचारियों से संबंधित जितने भी मामले पेंडिंग है उनका निराकरण निश्चित ही होगा, हालांकि इसके साथ ही विभागों का मूल्यांकन भी किया जाएगा, जिससे रिव्यू हो सके ।इससे यह पता लगा पाना आसान होगा, कौन सा विभाग अपने कर्मचारियों के लिए कितना सजग है। लिहाजा अब देखना होगा रेलवे का यह नो टेंशन जॉन कॉन्सेप्ट कर्मचारियों को तनाव मुक्त रखने में कितना कारगर साबित होता है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जबलपुर रेल मंडल ने अपने कर्मचारियों के तनाव को दूर करने के लिए "नो टेंशन जोन" शुरू किया है, जिसमें कर्मचारियों को अपनी समस्याएं ऑफिस में काम से पहले बतानी होंगी और संबंधित अधिकारी उन समस्याओं का समाधान करेंगे।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: First tell the reason for stress… Officers will find the solution to the problem, now employees will work under the new work culture
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm