Jabalpur Bargi Dam: भारी बारिश के बाद बरगी बांध के खुले 17 गेट, निचले इलाकों में अलर्ट, एरियल व्यू में देखें विहंगम और रोमांचक दृश्य
Jabalpur Bargi Dam: भारी बारिश के बाद बरगी बांध के खुले 17 गेट, निचले इलाकों में अलर्ट, एरियल व्यू में देखें विहंगम Jabalpur News

Jabalpur Bargi Dam | Image Source | IBC24
- लगातार बारिश से उफान पर नर्मदा,
- बरगी बांध के 17 गेट खोले गए,
- निचले इलाकों में अलर्ट जारी,
जबलपुर: Jabalpur Bargi Dam: मध्यप्रदेश में हो रही लगातार बारिश के चलते प्रदेश की तमाम नदियाँ और नाले उफान पर हैं। महाकौशल अंचल सहित जबलपुर में भी झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है जिससे नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसी कारण नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।बांध प्रबंधन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बरगी बांध के 21 में से 17 गेट खोल दिए गए हैं। इन गेटों से लगभग 2 लाख 92 हजार 514 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
Jabalpur News: एरियल व्यू से बरगी बांध का दृश्य बेहद विहंगम और रोमांचकारी नजर आ रहा है लेकिन इसके साथ ही यह खतरे की भी घंटी बजा रहा है। बांध का जलस्तर तेज़ी से बढ़ने पर प्रबंधन ने अतिरिक्त पानी निकालने के लिए गेटों की ऊंचाई और संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। बांध के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजेश सिंह गौंड ने जानकारी दी कि यदि कैचमेंट एरिया में बारिश यूं ही जारी रही तो और गेट खोले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बरगी बांध की अधिकतम ऊंचाई 422.75 मीटर है, लेकिन ऑपरेशन मैन्युअल के मुताबिक 31 जुलाई तक जलस्तर को 417.50 मीटर तक सीमित रखना अनिवार्य है। इसी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
Jabalpur Bargi Dam: बरगी बांध के गेट खुलने के बाद नर्मदा नदी के जलस्तर में तेज़ी से वृद्धि हुई है। जबलपुर समेत नर्मदा के तटीय जिलों में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और आमजन से नर्मदा किनारे न जाने की अपील की गई है। नर्मदा की तेज धार और उफान का असर विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट धुआंधार पर भी देखने को मिल रहा है। बढ़ते जलस्तर के कारण धुआंधार जलप्रपात के दोनों छोर समतल हो चुके हैं। लम्हेटा से भेड़ाघाट को जोड़ने वाला मार्ग भी बाणगंगा पुल के जलमग्न होने से बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन संभावित जलप्लावन और आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। नर्मदा किनारे स्थित पुलों व तटीय क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासनिक टीमें तैनात कर दी गई हैं। जलस्तर यदि इसी तरह बढ़ता रहा तो निचले इलाकों में जनजीवन पर बड़ा असर पड़ सकता है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बरगी बांध के 21 में से 17 गेट खोल दिए गए हैं, ताकि अतिरिक्त जल का "निकासी" किया जा सके।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Jabalpur Bargi Dam: 17 gates of Bargi Dam opened after heavy rains
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am