BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Jabalpur-Damoh New Highway: जबलपुर-दमोह नए हाइवे को मिली हरी झंडी, अब जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य, यात्रियों को खस्ताहाल सड़क से मिलेगी निजात

Jabalpur-Damoh New Highway: लंबे समय से कागजी प्रक्रिया में फंसा हुआ जबलपुर-दमोह मार्ग के निर्माण को अब हरी झंडी मिल गई है।

Jabalpur-Damoh New Highway | Source : IBC24

Jabalpur-Damoh New Highway | Source : IBC24

Shyam Dwivedi
Published: 10 Apr 2025 | 7:15 pmModified: 10 Apr 2025 | 7:15 pm
HIGHLIGHTS
  1. लंबे समय से कागजी प्रक्रिया में फंसा हुआ जबलपुर-दमोह मार्ग के निर्माण को अब हरी झंडी मिल गई है।
  2. अब जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
  3. इस मार्ग से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को खस्ताहाल सड़क से निजात मिलेगी।

जबलपुर। Jabalpur-Damoh New Highway: लंबे समय से कागजी प्रक्रिया में फंसा हुआ जबलपुर-दमोह मार्ग के निर्माण को अब हरी झंडी मिल गई है। जिससे अब जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस मार्ग से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को खस्ताहाल सड़क से निजात मिलेगी। जबलपुर से दमोह तक इस सड़क का निर्माण नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा कराया जा रहा है जिसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है और उम्मीद है कि जल्द ही इसका काम भी शुरू हो जायेगा।

read more: 'मां ने मुंह दिखाने के लायक नहीं छोड़ा', बेटी की शादी से पहले मां ने दिया धोखा, दामाद के साथ किया ये कांड 

इस सड़क का निर्माण तीन फेस में किया जायेगा जिसमें यातायात के दबाव को देखते हुए जबलपुर से कटंगी और अभाना से दमोह तक का मार्ग फोरलेन होगा। बाकी रानी दुर्गावती अभ्यारण से गुजरने वाला मार्ग टू लेन बनाया जाएगा। NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर अमृत लाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टेट हाइवे से हैंड ओवर लेने के बाद इस सड़क का मरम्मत का कार्य करवाने के बाद अब मार्ग के नवनिर्माण प्रक्रिया में तेजी आई और बीते महीनों में मार्ग के यातायात दबाव का सर्वे करवाने के बाद विभाग ने इसे निर्माण की मंजूरी दी है। अब जल्द ही अब इस मार्ग के नव निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

बता दें कि जबलपुर से दमोह को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग अपनी खस्ताहाल हालत के चलते लगातार विवादों में रहा। साल 2013 में जिस एस्सेल इंफ्रा कंपनी ने इस मार्ग को बनाया। उसने नियम और तय मानकों को दरकिनार करते हुए घटिया क्वालिटी का काम किया। खराब सड़क पर टोल टैक्स वसूली पर कई बार अलग अलग राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन और विरोध भी किया था। फिलहाल अब यह मार्ग NHAI के के हैंड ओवर है और जल्द ही यात्रियों बेहतर सड़क पर यात्रा कर पाएंगे।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: NHAI ने सड़क निर्माण को मंजूरी दे दी है और टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने की संभावना है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: Jabalpur-Damoh new highway gets green signal, now construction work will start soon

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm