Jabalpur News: मड़ई मस्जिद विवाद पर बवाल! प्रशासन के आश्वासन के बाद विहिप-बजरंग दल ने आंदोलन किया स्थगित
Jabalpur News: मड़ई मस्जिद विवाद पर बवाल! प्रशासन के आश्वासन के बाद विहिप-बजरंग दल ने आंदोलन किया स्थगित

Jabalpur News
- मंदिर की ज़मीन पर मस्जिद निर्माण को लेकर विवाद,
- प्रशासन से VHP को मिला आश्वासन,
- VHP और बजरंग दल ने आंदोलन स्थगित किया,
जबलपुर: Jabalpur News: शहर में मंदिर की ज़मीन पर मस्जिद निर्माण को लेकर उठे विवाद के बीच विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आंदोलन का यह दूसरा दिन था, जिसे प्रशासन से मिले जांच के आश्वासन के बाद स्थगित करने की घोषणा की गई।
Read More : छत्तीसगढ़ में हनीट्रैप का खुलासा! वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बनाते थे लड़कियां, जानकर पुलिस के भी उड़े होश
Jabalpur News: दरअसल यह मामला कलेक्टर न्यायालय में लंबित है जिसकी अगली सुनवाई 21 जुलाई को होनी है। लेकिन इसी बीच जबलपुर कलेक्टर के आधिकारिक फेसबुक पेज से एक पोस्ट की गई, जिसमें मस्जिद के निर्माण को सही बताया गया। यह पोस्ट विवादों में आने के बाद हटा ली गई लेकिन इसके चलते विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए आंदोलन की शुरुआत कर दी। आंदोलन के पहले दिन कार्यकर्ताओं ने मढ़ई मस्जिद की ओर हल्ला बोल रैली निकाली और जिला प्रशासन का प्रतीकात्मक अर्थी जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति भी बनी।
Jabalpur News: दूसरे दिन जबलपुर महानगर के सभी 41 प्रखंडों में प्रशासन के विरोध में अर्थी जुलूस निकालने और तीसरे दिन 'जबलपुर बंद' का ऐलान किया गया था। लेकिन प्रशासन द्वारा फेसबुक पोस्ट की जांच कराने और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाए जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने फिलहाल आंदोलन रोकने का निर्णय लिया है। बजरंग दल के विभाग संयोजक सुमित सिंह ठाकुर ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन जांच में निष्पक्षता नहीं बरतता तो कार्यकर्ता एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस विवाद में आरोप है कि एक मंदिर की ज़मीन पर मढ़ई मस्जिद का निर्माण हो रहा है, जिससे हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Jabalpur News: Chaos over Madai Masjid dispute
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am