BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Jabalpur News: यूट्यूब चैनल नहीं चला, कर्ज़ बढ़ा तो महिला यू-ट्यूबर बन गई चोर, अपनी ही सहेली के घर से उड़ा दिए 10 लाख के गहने

Jabalpur News: यूट्यूब चैनल नहीं चला, कर्ज़ बढ़ा तो महिला यू-ट्यूबर बन गई चोर, अपनी ही सहेली के घर से उड़ा दिए 10 लाख के गहने

Jabalpur News

Jabalpur News

tikesh Kumar
Published: 21 Aug 2025 | 9:01 pmModified: 21 Aug 2025 | 9:01 pm
HIGHLIGHTS
  1. महिला यू-ट्यूबर बन गई चोर,
  2. CCTV से हुऐ खुलासा,
  3. रेनकोट ने दिला दी पहचान,

जबलपुर: Jabalpur News:  अपने यूट्यूब चैनल को सफल बनाने के लिए लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी जबलपुर की एक महिला को न तो सफलता मिली और न ही चैनल मोनेटाइज़ हो सका। उल्टा उस पर चार लाख रुपये का कर्ज़ चढ़ गया। कर्ज़ उतारने के लिए महिला ने चोरी का रास्ता अपना लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि जबलपुर में 10 लाख की जेवर चोरी के मामले में यही सच सामने आया है।

Read More : अक्षय कुमार-अरशद वारसी की बढ़ी मुश्किलें, 'जॉली LLB 3' को लेकर कोर्ट का समन, फिल्म की रिलीज पर लग सकती है रोक

Jabalpur News:  अगर आप सोचते हैं कि यूट्यूब पर चैनल बनाकर आसानी से लखपति बना जा सकता है तो ज़रा ठहरिए क्योंकि यही सोच लेकर जबलपुर की संजीदा ने एक कुकिंग चैनल शुरू किया था। चैनल को चमकाने के लिए उसने लाखों रुपए खर्च कर दिए महंगी-महंगी डिशेज़ बनाईं वीडियो अपलोड किए लेकिन उसे न तो पर्याप्त वॉच टाइम मिला और न ही सब्सक्राइबर्स। नतीजतन चैनल मोनेटाइज़ नहीं हुआ। इस प्रयास में संजीदा पर धीरे-धीरे चार लाख रुपये का कर्ज़ चढ़ गया। हारकर संजीदा ने कर्ज़ से छुटकारा पाने के लिए गलत रास्ता चुना चोरी का। संजीदा जबलपुर के रज़ा चौक की रहने वाली है। उसी के पास उसकी एक अमीर सहेली साजिदा रहती थी। एक दिन जब साजिदा अपने मायके गई हुई थी तभी संजीदा ने चालाकी से उसके पर्स से घर की चाबी चुरा ली। बाद में वह स्कूटी से चार किलोमीटर दूर साजिदा के ससुराल स्थित घर पहुंची चाबी से ताला खोला और अलमारी में रखे 10 लाख रुपये के ज़ेवर चुराकर फरार हो गई। कुछ दिन बाद जब साजिदा मायके से वापस लौटी तो अलमारी से ज़ेवर गायब देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत गोहलपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

Read More : काली साड़ी, घूंघट और इस युवक के हाथों में हाथ, अर्चना तिवारी का ये वीडियो देख हर कोई रह गया हैरान

Jabalpur News:  क्योंकि घर के ताले टूटे नहीं थे बल्कि चाबी से खोले गए थे इसलिए पुलिस को किसी जानकार पर शक हुआ। पुलिस ने घर के आसपास लगे 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें एक स्कूटी सवार महिला संदिग्ध रूप से कई बार घूमती नज़र आई। हैरानी की बात ये थी कि बारिश न होने के बावजूद वह महिला रेनकोट पहने थी ताकि पहचान छिपा सके। पुलिस ने स्कूटी के नंबर और फुटेज की मदद से महिला की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। वह और कोई नहीं बल्कि साजिदा की ही सहेली संजीदा निकली। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए 10 लाख रुपये के जेवर भी बरामद कर लिए। कहते हैं कि रास्तों में शॉर्टकट ज़रूर होते हैं लेकिन जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत और धैर्य ही सफलता की असली कुंजी है। एक नाकामी से टूटकर शॉर्टकट अपनाने वाली संजीदा की ये कोशिश अब उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: "यूट्यूब चैनल से पैसे कमाने" के लिए निरंतर मेहनत, अच्छा कंटेंट और समय देना जरूरी होता है। यह एक लंबी प्रक्रिया है और हर किसी को तुरंत सफलता नहीं मिलती।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Jabalpur News: Female YouTuber became a thief

शहर की खबरें
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm