Junior Doctor Died in Jabalpur: नर्मदा नदी में कैसे डूबा जूनियर डॉक्टर? चार दिन तक लगतार चले रेस्क्यू ऑपरेशन, इस जगह मिला का शव
नर्मदा नदी में कैसे डूबा जूनियर डॉक्टर…Junior Doctor Died in Jabalpur: How did the junior doctor drown in the Narmada river? Rescue
- नर्मदा नदी में डूबा जूनियर डॉक्टर,
- चार दिन तक लगतार चले रेस्क्यू ऑपरेशन,
- लम्हेटाघाट के पास पत्थरों के बीच फंसा हुआ मिला शव,
जबलपुर: Junior Doctor Died in Jabalpur: जबलपुर में नर्मदा नदी में डूबे नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर निखिल दांगी का शव आखिरकार चार दिन बाद रेस्क्यू टीम को मिल गया। मृतक का शव घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर लम्हेटाघाट के पास पत्थरों के बीच फंसा हुआ मिला। शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए उसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां वह पैथोलॉजी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था।
Junior Doctor Died in Jabalpur: हादसा होली खेलने के बाद हुआ, जब डॉक्टर निखिल दांगी अपने पांच साथियों के साथ नर्मदा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में डूब गया। घटना के बाद से एसडीआरएफ और होमगार्ड की पांच टीमें लगातार चार दिनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थीं। पानी के तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में काफी मुश्किलें आ रही थीं, लेकिन जैसे ही पानी का बहाव कम हुआ, शव घुघराघाट से 500 मीटर दूर लम्हेटाघाट के पास पत्थरों के बीच फंसा हुआ दिखाई दिया।
Junior Doctor Died in Jabalpur: रेस्क्यू टीम ने शव को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं, भेड़ाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा पैर फिसलने के कारण हुआ माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: डॉक्टर निखिल दांगी का पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Junior Doctor Died in Jabalpur: How did the junior doctor drown
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm