Kundam Tribal Hostel : आदिवासी हॉस्टल में खराब खाना खाकर छात्र की मौत, बिसरा रिपोर्ट से खुला अधीक्षक की करतूतों का राज
जबलपुर के कुंडम आदिवासी हॉस्टल में 14 वर्षीय छात्र की मौत का खुलासा हुआ है। पीएम और बिसरा रिपोर्ट के अनुसार छात्र की मौत दूषित भोजन के कारण हुई। पुलिस …

Kundam Tribal Hostel
- कुंडम आदिवासी हॉस्टल में दूषित भोजन से 14 वर्षीय छात्र की मौत।
- एक साथ 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, हॉस्टल अधीक्षक फरार।
- पुलिस ने FIR दर्ज की और आरोपी अधीक्षक की तलाश शुरू की।
जबलपुर: मध्य प्रदेश के इंदौर में हाल ही में दूषित पानी से हुई मौतों का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि जबलपुर से भी एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। (Kundam Tribal Hostel ) कुंडम क्षेत्र के एक आदिवासी हॉस्टल में रहने वाले 14 वर्षीय छात्र की मौत का सच 6 महीने बाद सामने आया है। पीएम और बिसरा रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने खुलासा किया है कि छात्र की मौत हॉस्टल में परोसे गए दूषित खाने की वजह से हुई थी।
एक साथ बिगड़ी 13 बच्चों की तबियत
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पिछले साल 21 अगस्त का है, जब कुंडम के आदिवासी हॉस्टल में रहने वाले 9वीं कक्षा के छात्र राजकुमार धुर्वे सहित कुल 13 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। (Student Death Case )आरोप है कि छात्रों को उस दिन अत्यंत घटिया और दूषित भोजन परोसा गया था। फूड पॉइजनिंग के चलते राजकुमार की हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद फरार हो गया हॉस्टल अधीक्षक
परिजनों ने हॉस्टल पर दूषित खाना परोसने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम और बिसरा जांच के लिए भेजा था। (Food Poisoning Jabalpur) 6 महीने बाद जांच में खुलासा हुआ कि छात्र की मौत का कारण दूषित भोजन ही था। फिलहाल कुंडम थाना पुलिस ने हॉस्टल अधीक्षक पर दर्ज की FIR कर फरार हॉस्टल अधीक्षक गजेंद्र झारिया को तलाश शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कुंडम क्षेत्र के आदिवासी हॉस्टल, जबलपुर, मध्य प्रदेश।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: 14-Year-Old Student Dies Due to Contaminated Food in Tribal Hostel, Katni
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm