मध्य प्रदेश: एक आदमी और उसके दोनों पुत्रों का शव पेड़ से लटका मिला
मध्य प्रदेश: एक आदमी और उसके दोनों पुत्रों का शव पेड़ से लटका मिला
मंदसौर, चार मार्च (भाषा) मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में सोमवार को एक पिता और उसके दोनों पुत्र पेड़ से लटके हुए पाए गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना शामगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रुंडी गांव में हुई।
पुलिस के अनुमण्डल अधिकारी (एसडीओपी) राजराम धाकड़ ने कहा, ” प्रकाश (40) कंबल बेचता था। उसका और उसके 10-12 साले के उम्र के बच्चों का शव खेत में पेड़ से लटका हुआ पाया गया। ऐसी आशंका है कि व्यक्ति ने अपने बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। ”
अधिकारी ने बताया कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है।
भाषा प्रीति माधव
माधव

Facebook


