Jalgaon train accident: बढ़कर 13 हुई जलगांव ट्रेन दुर्घटना में मृतक की संख्या, अब तक सिर्फ आठ शव की हुई पहचान
Jalgaon train accident: बढ़कर 13 हुई जलगांव ट्रेन दुर्घटना में मृतक की संख्या, अब तक सिर्फ आठ शव की हुई पहचान

Jalgaon train accident
जलगांव: Jalgaon train accident जलगांव ट्रेन दुर्घटना स्थल में पटरियों के किनारे एक क्षत विक्षत शव बरामद होने के साथ ही इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शव का सिर्फ धड़ बरामद हुआ है।
Jalgaon train accident मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में चेन खींचने की घटना के बाद ट्रेन से उतरे कुछ यात्री बुधवार शाम महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पास की पटरी से गुजर रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए थे।
विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने अब तक 13 में से आठ शवों की पहचान कर ली है, जिनमें से दो की पहचान उनके आधार कार्ड से हुई है।’’ ‘सेंट्रल सर्किल’ के रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) इस दुर्घटना के कारणों की जांच करेंगे। ‘सेंट्रल सर्किल’ के सीआरएस मनोज अरोड़ा ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जलगांव ट्रेन दुर्घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Jalgaon train accident: Death toll rises to 13, 8 bodies identified: Police
JALGAON
और भी पढ़ें ›अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया
30 Sept 2026 | 9:58 pmमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार
30 Sept 2026 | 9:34 pmफर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी
30 Sept 2026 | 9:19 pmअदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी
30 Sept 2026 | 8:56 pmखबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव
30 Sept 2026 | 8:54 pm‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे
30 Sept 2026 | 8:31 pmछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद
30 Sept 2026 | 8:20 pmमुंबई में 97 प्रतिशत से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया गया: बीएमसी
30 Sept 2026 | 7:20 pm