Janjgir Muskan Marriage News: जिस दूल्हे को शराबी बोलकर लौटा दी थी बारात 15 दिन बाद उसी के साथ युवती ने चुपके से रचा ली शादी, अब कहा- वो तो शराब को छूते भी नहीं
Janjgir Muskan Marriage News: जिस दूल्हे को शराबी बोलकर लौटा दी थी बारात 15 दिन बाद उसी के साथ युवती ने चुपके से रचा ली शादी, अब कहा- वो तो …
- बारात लौटाने वाली युवती ने 15 दिन बाद उसी युवक से शादी कर ली
- दोनों ने खोखरा गांव के मंदिर में विवाह रचाया
- युवक का दावा- कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी गई थी
जांजगीर-चाम्पा: Janjgir Muskan Marriage News जिले के कोसमन्दा गांव की युवती मुस्कान ने शराब पीकर बारात लेकर आने वाले दूल्हे को वापस लौटाया था, लेकिन 15 दिन बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती ने उसी युवक संत कुमार राय से शादी कर ली है, जिसे शराबी समझकर बारात से लौटकर शादी से मना कर दिया था।
युवती ने घर से भागकर रचाई शादी
Janjgir Muskan Marriage News मिली जानकारी के अनुसार 9 जुलाई को युवती अपने घर कोसमन्दा गांव से जांजगीर परिवार परामर्श केंद्र के निकली और दोपहर 2 बजे के बाद उसकी मां का सम्पर्क नहीं हुआ तो पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो युवती, खोखरा गांव में युवक के घर मिली। यहां पुलिस भी ये देखकर हैरान रह गई कि युवती ने जिस लड़के को शराबी बोलकर ठुकराया था अब वो उसी की दुल्हन बन चुकी है। बताया गया कि खोखरा गांव के मंदिर में दोनों ने शादी रचा ली है।
कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाई शराब
युवती ने पुलिस को बताया, उसने शादी कर ली है और उसी युवक के साथ रहेगी। खास बात यह है कि युवक संत कुमार राय ने दावा किया है, वह शराब नहीं पीता और ना गुटखा खाता है। 23 जून को शादी के वक्त कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दिया था, इसलिए वह लड़खड़ाते बारात में पहुंचा था, जबकि वह शराब नहीं पीता। शादी टूटने और शराबी होने के वीडियो वायरल होने के बाद वह दुखी था और इस दौरान उसने युवती मुस्कान से बात की, युवक ने शराब नहीं पीने की बात कही, पूरी गलतफहमी दूर किया। इसके बाद युवती मुस्कान, शादी के लिए राजी हो गई। अब दोनों साथ रहकर अच्छे से जीवन बिताना चाह रहे हैं।
दूल्हे को शराबी बोलकर लौटा दी थी बारात
आपको बता दें, 23 जून को खोखरा गांव से कोसमन्दा गांव बारात गई थी। यहां दूल्हा शराब के नशे में था, खुद से खड़ा नहीं हो पा रहा था। यहां युवती मुस्कान ने शादी से मना करते बारात लौटा दी थी। इसके बाद, यह मामला काफी सुर्खियों में था। 25 जून को एसपी विजय पांडेय ने जांजगीर के ऑफिस में युवती मुस्कान का सम्मान किया और परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर बनाने की घोषणा की थी। फिर 30 जून को मुस्कान ने चार्ज भी लिया था। इस दौरान अनेक संगठन ने जांजगीर से रायपुर तक सम्मान किया था। युवती के साहसिक कदम की लोगों ने तारीफ की थी। लोगों ने युवती के कदम को मिसाल बताया था, लेकिन अब युवती ने उसी युवक से शादी कर ली है, जिसे उसने ठुकराया था और बारात लौटाते हुए शादी से मना किया था।
ये भी पढ़ें
- Haryana Viral Video: क्रूरता की सारी हदें पार, पिता ने अपनी ही 4 साल की बेटी के साथ की हैवानियत, CCTV देख दहल उठेगा दिल
- Apollo Micro Systems Share Price: 1550 करोड़ की डील ने बदल दिया पूरा खेल! अचानक इस शेयर में रॉकेट की तेजी, एक ही दिन में निवेशक हो गए मालामाल!
- Jitu Patwari brother Nana drugs Case: 'हां मैं तीन साल पहले ड्रग्स लेता था...' प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई ने मीडिया के सामने किया कबूल, देखिए वीडियो
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बारात लौटाने वाली युवती मुस्कान ने 15 दिन बाद उसी युवक संत कुमार राय से मंदिर में शादी कर ली है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Janjgir Muskan Marriage News: young woman secretly married the very groom whose wedding procession she had turned away 15 days earlier, after labeling him a drunkard.
जांजगीर चांपा
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm