BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Crime news: शराब दुकान में गॉर्ड को गोली मारकर 60 लाख की लूट, फरार हुए दो नकाबपोश बदमाश

CG Crime news: घटना को अंजाम देकर लाखों रूपए लेकर बदमाश फरार हो गए हैं। शराब दुकान में रूपए कलेक्शन के लिए गार्ड पहुंचा था, खोखरा गांव की शराब दुकान …

CG Naxal News

CG Naxal News

Dr.Anil Shukla
Published: 14 Jan 2025 | 8:23 pmModified: 14 Jan 2025 | 8:24 pm

जांजगीर: CG Crime news, जांजगीर में नकाब पोश 2 बदमाशों ने एक गार्ड को गोली मारकर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिए हैं। घायल गॉर्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना को अंजाम देकर लाखों रूपए लेकर बदमाश फरार हो गए हैं। शराब दुकान में रूपए कलेक्शन के लिए गार्ड पहुंचा था, खोखरा गांव की शराब दुकान का मामला है।

बता दें कि लूट की यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा में स्थित देशी शराब भट्टी के पास शाम के समय हुई। कलेक्शन टीम ने क्षेत्र की अलग-अलग शराब दुकानों से लगभग 60 लाख रुपये इकट्ठा किए थे। जब टीम खोखरा शराब दुकान से कैश लेने पहुंची, तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। गार्ड को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने कट्टानुमा हथियार से फायरिंग की, जिससे गार्ड के पैर में गोली लग गई। घायल गार्ड मौके पर ही गिर पड़ा, और बदमाश वैन में रखे कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

read more:  Korba Road Accident News: कोरबा में फिर सामने आया रफ़्तार का कहर.. मनाली से छुट्टी मनाकर लौट रही युवतियों की दर्दनाक मौत, जानें कैसे हुआ पूरा हादसा

घटना की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत जिले भर में नाकेबंदी करवाई और कई स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट लगाए। पुलिस की टीमें आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके। प्राथमिक जांच में पता चला है कि बदमाशों ने कट्टानुमा हथियार का इस्तेमाल किया। दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

read more:  तेज गेंदबाज साकिब महमूद की वीजा में देरी से इंग्लैंड के भारत दौरे की तैयारी हो रही है प्रभावित

जांजगीर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस वारदात के बाद शराब दुकानों से कैश कलेक्शन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने का आश्वासन दिया है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Two masked miscreants looted 60 lakh rupees by shooting the guard in a liquor shop, escaped

शहर की खबरें

जांजगीर चांपा

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm