Govt Employees Fired News: छत्तीसगढ़ में इन 5 सरकारी कर्मियों की नौकरी ख़त्म.. विभाग के भेजे नोटिस का भी नहीं दे रहे थे जवाब, बर्खास्तगी का आदेश जारी
विभाग ने संकेत दिया है कि भविष्य में भी ऐसी लापरवाहियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि महिलाओं और बच्चों के विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से …
Govt Employees Fired Official Order Issued by Department | Image Credit- IBC24 News
Govt Employees Fired Official Order Issued by Department: जशपुर: जिले के बगीचा विकासखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए 1 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 4 सहायिकाओं को सेवा से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह कार्रवाई उनके लंबे समय से अनुपस्थित रहने और कार्य में लापरवाही बरतने के बाद की गई।
आधिकारिक आदेश जारी
बगीचा जनपद पंचायत के सीईओ और परियोजना प्रशासक प्रमोद सिंग ने बताया कि इन कर्मियों के लंबे समय तक ड्यूटी पर उपस्थित न रहने के कारण उनके खिलाफ जांच की गई। जांच में दोषी पाए जाने के बाद विभाग ने उनकी सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया। इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।
सेवा समाप्त कर्मियों के नाम
Govt Employees Fired Official Order Issued by Department: जिन कर्मियों को सेवा से हटाया गया है, उनके नाम निम्नलिखित हैं:
- सिलीचिन पैंकर बम्बा - आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राहरपारा
- संगीता तिर्की - सहायिका, नन्हेसर
- कु. असिन्ता भगत - सहायिका, तम्बाकछार
- मंजू भगत - सहायिका, कदमपारा, कुरडेग
- सरस्वती बाई सरबकोम्बो - सहायिका, सुकबासुपारा, कुचाडीपा

कार्य में लापरवाही को लेकर सख्त रवैया
महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों की सुचारू गतिविधियों और बच्चों तथा महिलाओं के कल्याण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग ने यह कदम इन केंद्रों की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए उठाया है।
Read Also: Raipur Crime News : रायपुर पुलिस ने सुलझाई महिला की हत्या की गुत्थी, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
आने वाले समय में और सख्त कार्रवाई के संकेत
Govt Employees Fired Official Order Issued by Department: विभाग ने संकेत दिया है कि भविष्य में भी ऐसी लापरवाहियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि महिलाओं और बच्चों के विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से हर जरूरतमंद तक पहुंच सके।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Govt Employees Fired Official Order Issued by Department, Departmental order issued
जशपुर
और भी पढ़ें ›
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm