झांसी में पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार
झांसी में पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार
झांसी (उप्र), 25 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश की झांसी पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात दो इलाको में हुई मुठभेड़ के दौरान दो अलग-अलग मामलों में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रीति सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात स्टेशन से खाना खाने चित्रा रोड पर जा रहे रेल यात्री महाराजगंज क्षेत्र निवासी हेमंत एवं उनके मित्र सोहेल को रोककर स्कूटी सवार चार बदमाशों ने उनके 3,000 रुपये और मोबाइल आदि लूट लिए थे। इस दौरान एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि बीती रात इन्हीं बदमाशों की छानबीन के दौरान पुलिया नंबर नौ रोड पर थाना नवाबाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान यहां मोहम्मद सुल्तान और सलीम नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
सिंह ने बताया कि पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है। ऐसे ही सीपरी बाजार क्षेत्र में अगस्त माह के दौरान शिवानी की दहेज के लिए हत्या के मामले में फरार उसके पति यश ठाकुर को भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में यश ठाकुर और सुल्तान के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा सं राजेंद्र रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: झांसी में पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार
JHANSI
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm