Home » Jobs » CG Anganwadi Vacancy 2026: Anganwadi Vacancy 2026 In Chhattisgarh
CG Anganwadi Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, यहां से तुरंत करें आवेदन, देखिए किस जिले में कितने पद खाली
Ads
CG Anganwadi Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, यहां से तुरंत करें आवेदन, देखिए किस जिले में कितने पद खाली
Publish Date - August 27, 2026 / 08:30 AM IST,
Updated On - August 27, 2026 / 08:31 AM IST
CG Anganwadi Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, यहां से तुरंत करें आवेदन, देखिए किस जिले में कितने पद खाली /image: AI Generated
HIGHLIGHTS
सुकमा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 है
यह भर्ती जिले के विभिन्न गांवों और आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है
सुकमा। CG Anganwadi Vacancy 2026:छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है, राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के कई रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 25 अगस्त से शुरू हो गई है। इच्छुक महिलाएं ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।
कितने पदों पर होगी भर्ती? (Chhattisgarh Anganwadi Recruitment 2026)
CG Anganwadi Vacancy 2026 एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा ( Sukma Anganwadi Vacancy) अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker Recruitment) एवं सहायिकाओं (Anganwadi Helper Vacancy) के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया जिले के विभिन्न ग्रामों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है।
इस भर्ती के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Vacancy 2026 In Chhattisgarh) के पद ग्राम पेन्टाचिमली के तुमलगुड़ा, उरसांगल 2, गोंदपल्ली के मण्डीमरका 02 व 03, कोण्डासांवली 01, मेड़वाही के मेड़वाही 3 व तारलागुड़ा के बैनपल्ली वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के पद ग्राम पेन्टाचिमली के मिचीगुड़ा व टेकलगुड़ा, तारलागुड़ा के कलाईगुड़ा, सिलगेर के सिलगेर 2, ताड़मेटला के ताड़मेटला 02 केंद्रों में रिक्त हैं।
जानें आवेदन की अंतिम तिथि (CG Anganwadi Vacancy 2026 Last Date)
CG Anganwadi Online Application इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार 25 अगस्त 2026 से 08 सितम्बर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से https://aww.e-bharti.in/ पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय अथवा संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
CG Anganwadi Vacancy 2026 के लिए आवेदन कब तक कर सकते हैं?
इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कब शुरू हुए?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है।
यह भर्ती किस जिले में निकली है?
यह भर्ती छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए निकाली गई है।
किन पदों पर भर्ती हो रही है?
भर्ती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए की जा रही है।
CG Anganwadi Vacancy 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
पात्र महिला उम्मीदवार निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय या संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।