IFFCO Recruitment 2026: IFFCO ने खोला अवसरों का दरवाजा! किन पदों पर भर्ती, कितनी मिलेगी सैलरी और आवेदन की आखिरी तारीख कब? जानें सब कुछ यहां

IFFCO Recruitment 2026: IFFCO ने ट्रेनी (Accounts) पदों के लिए भर्ती जारी की है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट aavedan.iffco.coop/iffcorecruitment/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

IFFCO Recruitment 2026: IFFCO ने खोला अवसरों का दरवाजा! किन पदों पर भर्ती, कितनी मिलेगी सैलरी और आवेदन की आखिरी तारीख कब? जानें सब कुछ यहां

(IFFCO Recruitment 2026/ Image Credit: Pexels)

Modified Date: April 8, 2026 / 05:27 pm IST
Published Date: April 8, 2026 5:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पद: Trainee (Accounts)
  • आवेदन अंतिम तारीख: 15 अप्रैल 2026
  • योग्यता: CA (Intermediate) + Graduation में 60%

IFFCO Recruitment 2026: अगर आप अकाउंट्स और फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। Indian Farmers Fertiliser Cooperative Limited (IFFCO) ने ट्रेनी (Accounts) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट aavedan.iffco.coop/iffcorecruitment/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत चुने गए उम्मीदवारों को देशभर में काम करने का अवसर मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का CA (Intermediate) पास होना जरूरी है। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Graduation में कम से कम 60% अंक आवश्यक हैं। उम्मीदवार के पास Corporate Finance, Accounts, Taxation और Treasury Management का ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा ERP या SAP का बेसिक ज्ञान जरूरी है। यदि किसी को एक से अधिक भारतीय भाषाओं का ज्ञान है, तो यह अतिरिक्त लाभ माना जाएगा।

आयु सीमा और पोस्टिंग

उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष छूट दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग भारत के किसी भी हिस्से में की जा सकती है। यह एक ट्रांसफरेबल नौकरी है और IFFCO के विभिन्न कार्यालयों तथा सहयोगी कंपनियों में काम करने का मौका मिलेगा।

सैलरी और बॉन्ड विवरण

चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के बाद कम से कम 3 साल तक IFFCO में काम करना होगा। इसके लिए सर्विस बॉन्ड भरना जरूरी है। ट्रेनिंग के दौरान 48,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा, जिसमें कुछ भत्ते भी शामिल हैं। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सैलरी बढ़कर लगभग 40,000 रुपये से 75,000 रुपये प्रति माह हो जाएगी। सालाना पैकेज लगभग 12 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

चयन प्रक्रिया और आवेदन

चयन तीन चरणों में सबसे पहले CBT (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट), उसके बाद इंटरव्यू और अंत में मेडिकल टेस्ट होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को IFFCOकी आधिकारिक वेबसाइट aavedan.iffco.coop/iffcorecruitment/ पर जाना होगा। वहां Trainee (Accounts) लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें। सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।