Railway Recruitment 2026: रेलवे में 1421 पदों पर बंपर भर्ती! शुरू हो चुकी है आवेदन की प्रक्रिया, जानें क्या है जरूरी योग्यता और कब है आखिरी तारीख?
Railway Recruitment 2026: ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 1,421 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इसमें असिस्टेंड लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, टेक्नीशियन और क्लर्क समेत …

(Railway Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
- रेलवे में 1,421 पदों पर भर्ती
- 14 सितंबर है आवेदन की आखिरी तारीख
- CBT के जरिए होगा चयन
नई दिल्ली: Railway Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने GDCE भर्ती 2026 के तहत (Railway Recruitment 2026) 1,421 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में असिस्टेंट लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर इंजीनियर और टेक्नीशियन समेत कई पद शामिल है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 15 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गई है।
14 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती के लिए (Railway Recruitment 2026)आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 सितंबर 2026 तक फॉर्म जमा कर सकेंगे। एक उम्मीदवार को अलग-अलग पदों के लिए अलग आवेदन करने की जरूरत नहीं है। यदि वह एक से अधिक नोटिफाइड पदों के लिए पात्र है तो एक ही ऑनलाइन आवेदन के जरिए अपनी पसंद के पदों के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन आरआरसी भुवनेश्वर की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
पदों का विवरण
| पद का नाम | रिक्तियां |
| असिस्टेंट लोको पायलट | 1,046 |
| स्टेशन मास्टर | 12 |
| गुड्स ट्रेन मैनेजर | 284 |
| जूनियर इंजीनियर | 22 |
| टेक्नीशियन | 51 |
| जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट | 4 |
| कमर्शियल क्लर्क कम टिकट कलेक्टर | 2 |
CBT से होगा उम्मीदवारों का चयन
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के जरिए किया जाएगा। कुछ पदों के लिए CBT के बाद एप्टीट्यूड टेस्ट या टाइपिंग स्किल टेस्ट भी हो सकता है। इसके बाद चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी। आगे की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग परीक्षा में प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर की जाएगी।
परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग
CBT में गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के निर्धारित अंकों का एक-तिहाई अंक काटा जाएगा। हालांकि, CBAT में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। CBT में क्वालिफाई करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत, OBC उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत, SC उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत और ST उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवारों को आवेदन के लिए RRC भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट rrcbbs.org.in पर जाना होगा। वहां भर्ती से जुड़े लिंक के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकेगा। आवेदन करते (Railway Recruitment 2026) समय व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण सावधानी से दर्ज करें। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें और अंतिम तारीख 14 सितंबर से पहले आवेदन पूरा कर दें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Bharat Bhhagya Viddhaata OTT: थिएटर में फुस्स, OTT पर आते ही छा गई ये फिल्म! देखते ही देखते बनी नंबर-1
- Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि आज, PM मोदी, सीएम साय और योगी ने दी श्रद्धांजलि, पोस्ट शेयर कर कही ये खास बातें
- Ashish Banerjee Suicide Note: TMC नेता आशीष बनर्जी ने किसे बताया अपनी मौत का जिम्मेदार? सुसाइड नोट में किया जिक्र
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस भर्ती के जरिए कुल 1,421 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Railway Recruitment 2026: Massive recruitment for 1,421 posts in the Railways! The application process has begun; find out the required qualifications and the deadline.
जॉब्स न्यूज
और भी पढ़ें ›
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm