KSRTC Onam Bonus 2026: इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने त्योहार से पहले दे दी बड़ी सौगात, जानकर आप भी हो जाएंगे खुश

KSRTC Onam Bonus 2026: इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने त्योहार से पहले दे दी बड़ी सौगात, जानकर आप भी हो जाएंगे खुश

KSRTC Onam Bonus 2026: इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने त्योहार से पहले दे दी बड़ी सौगात, जानकर आप भी हो जाएंगे खुश

KSRTC Onam Bonus 2026 | Photo Credit: AI

Modified Date: August 22, 2026 / 11:47 am IST
Published Date: August 22, 2026 11:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • केएसआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए ओणम लाभ
  • स्थायी कर्मचारियों को 10,000 रुपये अग्रिम वेतन
  • पात्र कर्मचारियों को बोनस मिलेगा।

तिरुवनंतपुरम: KSRTC Onam Bonus 2026 केरल के परिवहन मंत्री सीपी जॉन ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए ओणम लाभ के रूप में 33.92 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। जॉन ने ‘फेसबुक’ में एक पोस्ट में बताया कि केएसआरटीसी के स्थायी कर्मचारियों को 10,000 रुपये का अग्रिम ओणम वेतन, 3000 रुपये का त्योहार भत्ता और पात्र कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा।

KSRTC Onam Bonus 2026 उन्होंने कहा कि कुल 42,549 पेंशनभोगियों को 1,250 रुपये प्रति व्यक्ति त्योहार भत्ता मिलेगा। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2019 के बाद पहली बार केएसआरटीसी के पेंशनभोगियों को ओणम भत्ता दिया जा रहा है। जॉन ने कहा अस्थायी कर्मचारियों को 1,000 रुपये का ओणम भत्ता प्रदान किया जाएगा।

परिवहन मंत्री के अनुसार राज्य सरकार केएसआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनकी सेवा और समर्पण को सराहती है। मंत्री ने केएसआरटीसी कर्मचारियों और उनके परिवारों को ओणम पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में