MPESB Vacancy 2026: स्नातक पास के लिए सरकारी नौकरी का आखिरी मौका आज, पटवारी समेत 2,306 पदों होगी पर बंपर भर्ती, ऐसे करें तुरंत अप्लाई
MPESB Vacancy 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। MPESB ने सहायक, पटवारी समेत कई पदों पर कुल 2,306 भर्तियां निकाली है। जिसकी आज आखिरी तारीख है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य जरूरी नियमों की जानकारी जरूर चेक कर लें, ताकि आवेदन में कोई गलती न हो।
(MPESB Vacancy 2026/ Image Credit: AI-generated)
- 2,306 पदों पर भर्ती: पटवारी समेत कई पदों पर नियुक्तियां होंगी।
- पटवारी के 200 पद: ये पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
- 21 अगस्त अंतिम तारीख: उम्मीदवार इस तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भोपाल: MPESB Vacancy 2026: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 (MPESB Vacancy 2026) का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 2,306 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी और जिसकी आज 21 अगस्त 2026 को आखिरी तारीख है। इसलिए जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वह MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर फटाफट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पटवारी के 200 पद
इस भर्ती में 200 पद पटवारी (MPESB Vacancy 2026) के हैं। ये पद ग्वालियर के भू-संसाधन प्रबंधन विभाग में हैं और विशेष रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा 2,106 पद विभिन्न सरकारी विभागों में भरे जाएंगे। इनमें सहायक ग्रेड-3, कंप्यूटर ऑपरेटर, सर्वेक्षक, राजस्व निरीक्षक समेत कई अन्य पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता और जरूरी शर्तें
आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होने के साथ मध्य प्रदेश का निवासी होना जरूरी है। अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता के साथ वैध CPCT स्कोर कार्ड भी जरूरी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन के समय CPCT पास नहीं किया है, उन्हें नियुक्ति के बाद तीन साल की परिवीक्षा अवधि में इसे पास करना होगा। असफल रहने पर नियुक्ति रद्द हो सकती है।
दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पात्रता
पटवारी के आरक्षित पदों (MPESB Vacancy 2026) के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वैध दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। श्रवण बाधित (EH), चलने-फिरने में असमर्थ (LD) और बहु-विकलांगता (MD) श्रेणी के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। दृष्टिबाधित उम्मीदवार पटवारी पद के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी का नाम मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना भी जरूरी है।
आयु सीमा और वेतन
पटवारी के दिव्यांग पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। अन्य पदों के लिए सामान्य उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। मध्य प्रदेश के SC, ST और OBC उम्मीदवारों के अलावा सरकारी कर्मचारी, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को अधिकतम 45 वर्ष तक की छूट दी गई है। EWS उम्मीदवारों को आयु सीमा में अतिरिक्त छूट नहीं मिलेगी। पटवारी पद का वेतनमान 5,200 से 20,200 रुपये है, जिसमें 2,100 रुपये ग्रेड पे शामिल है।
ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें
आवेदन के लिए सबसे पहले MPESB की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं और Group-2 Sub Group-4 Recruitment 2026 लिंक खोलें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें। फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरण ध्यान से जांच लें और आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Raksha Bandhan 2026: भाई की कलाई पर राखी बांधने की परंपरा कहां से आई? सनातन धर्म की इस परंपरा के पीछे छिपी है चौंकाने वाली वजह
- Minister Shravan Kumar On Sugar Price Hike: ‘लोग वैसे भी कम चीनी खा रहे’, चीनी के दाम बढ़ने पर इस मंत्री ने दे दिया अजीबो गरीब बयान, हो रहा वायरल
- Rewa MLA House Submerged in Water: भारी बारिश के चलते विधायक निवास हुआ जलमग्न, पूरे परिवार के साथ ऊपरी मंजिल में करना पड़ा शिफ्ट, देखिए शहर का नजारा

Facebook


