मनीव्यू का 1,092 करोड़ रुपये का आईपीओ 24 सितंबर को खुलेगा

Ads

मनीव्यू का 1,092 करोड़ रुपये का आईपीओ 24 सितंबर को खुलेगा

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 12:22 PM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 12:22 PM IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) डिजिटल ऋण मंच मनीव्यू लिमिटेड 24 सितंबर को अपना 1,092 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है।

कंपनी ने सोमवार को बताया कि आईपीओ के लिए 32 से 34 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है। ऊपरी मूल्य दायरे पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 6,000 करोड़ रुपये है।

यह आईपीओ 28 सितंबर को बंद होगा तथा कंपनी के शेयरों को एक अक्टूबर को एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध किया जाएगा।

मनीव्यू के आईपीओ के तहत 750 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि मौजूदा शेयरधारक 10.05 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) कर रहे हैं।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय