(SSC CGL 2025, Image Credit: Meta AI)
नई दिल्ली: SSC CHSL 2025: SSC CHSL 2025 परीक्षा 8 से 18 सितंबर के बीच आयोजित की जानी थी, लेकिन यह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो सकी। अब तक कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से परीक्षा स्थगन को लेकर कोई आधिकारिक सूचना या प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है, जिससे उम्मीदवारों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
उम्मीद है कि SSC, CGL 2025 परीक्षा के समाप्त होने के बाद, आयोग CHSL 2025 की नई तारीख और एडमिट कार्ड को लेकर आधिकारिक अपडेट जारी करेगा। देशभर में इस भर्ती के लिए लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से नई एग्जाम तिथि का इंतजार कर रहे हैं।
CHSL परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में लोअर डिविजन क्लर्क (LDC)/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट और डाटा इंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसे कुल 3131 पदों पर भर्ती होनी है। इस बार इन पदों के लिए 30.69 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
उम्मीदवार निम्नलिखित प्रोसेस को फॉलो कर आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
CHSL Tier-1 परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। कुल प्रश्नपत्र चार भागों में विभाजित होगा:
प्रत्येक सेक्शन से 25 प्रश्न होंगे, यानी कुल 100 प्रश्न और परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय निर्धारित है। दिव्यांग उम्मीदवारों को 80 मिनट मिलेंगे।
जो उम्मीदवार Tier-1 परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक हासिल करेंगे, वही Tier-2 परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से SSC की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें ताकि किसी भी अपडेट की जानकारी समय पर मिलती रहे।
| वर्ष | पदों की संख्या |
| 2025 | 3,131 |
| 2024 | 3,712 |
| 2023 | 1,600 |
| 2022 | 4,726 |
| 2021 | 4,893 |
| 2020 | 5,789 |
| 2019 | 6,789 |
| 2018 | 3,259 |
| वर्ष | पदों की संख्या | अभ्यर्थियों की संख्या |
| 2025 | 3,131 | 30,69,059 |
| 2024 | 3,712 | 34,55,669 |
| 2023 | 1,762 | 32,17,442 |
| 2022 | 4,522 | 32,35,474 |
| 2021 | 6,013 | 38,05,359 |
| 2020 | 4,726 | 38,98,378 |