Bhanupratappur News: तहसील के सामने परिवहन संघ के सदस्य ने की आत्मदाह की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, वीडियो वायरल
Bhanupratappur News: भानुप्रतापपुर परिवहन संघ परिवहन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग को लेकर 3 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। इस दौरान परिवहन संघ के सदस्य ने पहले भी …

- परिवहन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग
- 3 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
- परिवहन संघ के सदस्य ने पहले भी दी थी आत्मदाह की चेतावनी
भानुप्रतापपुर: Bhanupratappur News, भानुप्रतापपुर में कच्चे माइंस में परिवहन को लेकर भानुप्रतापपुर प्रशासन और कच्चे परिवहन संघ का विवाद गहराता जा रहा है। भानुप्रतापपुर परिवहन संघ के सदस्य श्याम शुक्ला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया है। मौके पर मौजूद परिवहन संघ के सदस्यों ने उन्हें बचा लिया है, लेकिन घटना के बाद भानुप्रतापपुर परिवहन संघ ने कांकेर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है।
दरअसल, कच्चे माइंस में भानुप्रतापपुर परिवहन संघ परिवहन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग को लेकर 3 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। इस दौरान परिवहन संघ के सदस्य ने पहले भी आत्मदाह की चेतावनी दी थी, लगातार जारी बैठकों के बाद भी मामले का हल नहीं निकला।
जिसके बाद आज परिवहन संघ के सदस्य श्याम शुक्ला ने तहसील कार्यालय के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद अन्य सदस्यों ने उन्हें बचा लिया है, इसके बाद भानुप्रतापपुर परिवहन संघ का गुस्सा चरम पर है और कांकेर मार्ग पर परिवहन संघ ने चक्काजाम कर दिया है।
read more: सीतारमण ने लद्दाख में एनएलएसटी परियोजना स्थल का किया दौरा, युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: A member of the transport union tried to commit suicide in front of the tehsil, poured petrol on himself and set himself on fire, video goes viral
कांकेर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm