Bhanupratappur News: गांव में लगाए जा रहे पादरी पास्टर की नो एंट्री के नोटिस बोर्ड, लामबंद हो रहे धर्मांतरण से परेशान ग्रामीण
Bhanupratappur News: गांव गांव में धर्मांतरण की क्रिया कलाप से ग्रामीण परेशान हैं। यही वजह है कि ग्रामीण अब इस तरह से विरोध शुरू कर दिया है। इससे पहले भी …

- पादरी-पास्टर को गांव में आने से रोकने का प्रयास
- गांव में धर्मांतरण की क्रिया कलाप से ग्रामीण परेशान
- प्रार्थना सभा का विरोध कर रहे तमाम संगठन
भानुप्रतापपुर: Bhanupratappur News, भानुप्रतापपुर क्षेत्र में एक के बाद एक गांव में ग्राम सभा प्रस्ताव पारित कर पादरी पास्टर की नो एंट्री वाले नोटिस बोर्ड लगाए जा रहे है। अब भानुप्रतापपुर के ग्राम घोटिया में नोटिस बोर्ड लगाया गया है। क्षेत्र में अब तक 5 गाँवो में पादरी पास्टर की नो एंट्री के बोर्ड लग चुके हैं।
बता दें कि गांव गांव में धर्मांतरण की क्रिया कलाप से ग्रामीण परेशान हैं। यही वजह है कि ग्रामीण अब इस तरह से विरोध शुरू कर दिया है। इससे पहले भी 5 गांव में इस तरह बोर्ड लगाकर धर्मांतरण का विरोध जताया जा चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि भोले भाले ग्रामीणों को लालच देकर धर्मातरण कराया जा रहा है। जिसके चलते गाँव में नोटिस बोर्ड लगा कर धर्मांतरण कराने वाले पादरी पास्टर का विरोध कर रहे हैं।
read more: टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाले क्षेत्र में महिलाएं कार्यबल का केवल नौ प्रतिशत: रिपोर्ट
पादरी-पास्टर को गांव में आने से रोकने का प्रयास
Bhanupratappur News: ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पादरी पास्टर को गांव में आने से रोकने ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा प्रस्ताव पारित कर गांव के सरहद पर नोटिस बोर्ड लगाया जा रहा है और साफ शब्दों में ईसाई धर्म से संबंधित पास्टर पादरी को गांव में धर्मांतरण क्रिया कलाप वर्जित कर दिया है। जिससे अपने गांव की रीति रिवाज संस्कृति और परंपरा को बचाया सके।
ग्रामीण क्षेत्रों से अक्सर गांव की रीति रिवाज और संस्कृति को लेकर दो पक्षों में विवाद लगातार होते आ रहा है। धर्मांतरण से बस्तर के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के ग्रामीण इसे अब बड़ी चुनौती मान रहे हैं और पादरी पास्टर को गांव से दूर रखने अपने गांव में उनके प्रवेश को लेकर विरोध कर रहे हैं।
read more: तिरुवनंतपुरम में किशोरी को मैसेज करने पर 52 वर्षीय व्यक्ति पर हमला
प्रार्थना सभा का विरोध कर रहे तमाम संगठन
बता दें कि प्रदेश में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता ईसाई समाज के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन के कार्यकर्ता शुक्रवार और रविवार को होने वाले प्रार्थना सभा का विरोध कर रहें हैं। संगठन के लोगों का आरोप है कि इस प्रार्थना सभा में हिन्दू वर्ग के लोगों को बुलाया जाता है। उन्हें लालच देकर, बीमारी ठीक करने का भरोसा देकर उनका ब्रेनवॉश किया जाता है। जिसके बाद उनका धर्मांतरण कराया जाता है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Bhanupratappur News: Notice boards of no entry of pastors are being put up in the village, villagers troubled by conversion are mobilizing
कांकेर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm