BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

छत्तीसगढ़ के कांकेर में छह माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के कांकेर में छह माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के कांकेर में छह माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
Bhasha
Published: 26 Mar 2026 | 3:53 pmModified: 26 Mar 2026 | 3:53 pm

कांकेर, 26 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में छह माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले में पिछले दो दिनों में राजनांदगांव-कांकेर बॉर्डर डिवीजन के पांच सदस्यों-- एरिया कमेटी सदस्य मंगेश पोडियमी, गणेश वीके, मंगती जुर्री, हिडमे मरकाम उर्फ सुनीता और राजे तथा मिलिट्री कंपनी नंबर पांच से संबद्ध पार्टी कमेटी सदस्य स्वरूपा उसेंडी ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने बताया कि पुनर्वास के लिए आए इन माओवादी कैडरों ने कुल तीन हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है, जिसमें एक एसएलआर तथा दो .303 राइफल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि उनके सामाजिक मुख्यधारा में पुनः एकीकरण तथा हथियारों की औपचारिक सुपुर्दगी आदि की कार्रवाई सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोजित की जाएगी।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी ने शेष बचे कुछ माओवादी कैडरों से हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि जो कैडर शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आगे आएंगे, उन्हें पुनर्वास नीति के अंतर्गत सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी।

सुंदरराज ने बताया कि सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर पिछले 26 महीनों में 2700 से अधिक माओवादी कैडर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं।

बुधवार को बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में वरिष्ठ माओवादी कमांडर पापा राव — जो अंतिम शीर्ष नेताओं में से एक है — ने 17 अन्य कैडरों के साथ मिलकर 'पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन' पहल के तहत आत्मसमर्पण किया था।

पापा राव के आत्मसमर्पण के बाद, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पापा राव के आत्मसमर्पण के बाद राज्य में कोई भी वरिष्ठ माओवादी नेता सक्रिय नहीं है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 31 मार्च, 2026 की समय सीमा तक छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा।

शर्मा के पास गृह विभाग का प्रभार भी है।

भाषा सं संजीव राजकुमार

राजकुमार

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ के कांकेर में छह माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

30 Sept 2026 | 2:30 pm