BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Kanpur Prakash Chandra Murder Case: लालच के साथ ख़त्म हुआ करीबी दोस्त और 18 सालो की पुरानी दोस्ती.. बुर्का पहनकर पहुंचा था वारदात को अंजाम देने, पढ़ें पूरी कहानी

Kanpur Prakash Chandra Murder Case Solved: कानपुर में 18 साल पुराने दोस्त की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार, सोने की चेन बना वारदात का कारण।

Kanpur Prakash Chandra Murder Case Solved

Kanpur Prakash Chandra Murder Case Solved

satya prakash
Published: 06 Jun 2026 | 7:52 pmModified: 06 Jun 2026 | 9:35 pm
HIGHLIGHTS
  1. 5 लाख की सोने की चेन के लिए दोस्त की हत्या का आरोप।
  2. आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनकर वारदात की।
  3. सीसीटीवी फुटेज और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पकड़ा।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 18 साल पुरानी दोस्ती का दर्दनाक अंत उस समय हुआ जब एक युवक ने 5 लाख रुपये की सोने की चेन के लालच में अपने ही सबसे करीबी दोस्त की हत्या कर दी। (Kanpur Prakash Chandra Murder Case Solved) पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

यूट्यूब से सीखा तरीका, बुर्का पहनकर पहुंचा आरोपी

मृतक की पहचान प्रकाश चंद्र गुप्ता के तौर में हुई है। प्रकाश पहले एक कंप्यूटर कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोहित द्विवेदी ने हत्या की पूरी साजिश पहले से रची थी। बताया जा रहा है कि उसने पहचान छिपाने के लिए यूट्यूब पर वीडियो देखकर प्लान बनाया और वारदात वाली रात बुर्का तथा महिलाओं की चप्पल पहनकर कोचिंग सेंटर पहुंचा। 31 मई की रात आईपीएल फाइनल के दौरान प्रकाश कोचिंग सेंटर में ही मैच देख रहे थे। इसी दौरान मोहित वहां पहुंचा और सोने की चेन छीनने की कोशिश की।

चेन छीनने के दौरान हुई हाथापाई, गई जान

पुलिस जांच के मुताबिक, चेन छीनने के प्रयास में दोनों के बीच झड़प हुआ। हाथापाई के दौरान प्रकाश को जोर से धक्का लगा और वह फर्श पर गिर पड़ा। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। चोट गंभीर था लिहाजा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (Kanpur Prakash Chandra Murder Case Solved) आरोप है कि घटना के बाद मोहित सोने की चेन और एक सोने का ब्रेसलेट लेकर फरार हो गया। अगले दिन परिवार के लोगों ने प्रकाश का शव खून से लथपथ हालत में बरामद किया।

सीसीटीवी में चाल ने खोला राज

शुरुआत में पुलिस को मामला दुर्घटना जैसा लगा, लेकिन गहने गायब होने के कारण हत्या की आशंका गहराई। जांच के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रघुबीर लाल ने सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की। फुटेज में बुर्का पहने एक संदिग्ध दिखाई दिया, जिसकी चाल सामान्य महिला जैसी नहीं थी। पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध का पीछा करते हुए उस कार तक पहुंची, जहां उसने बुर्का पहना था। इसके बाद मोहित द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

हत्या के बाद परिवार के बीच ही रहा आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी को विश्वास था कि उसकी योजना कामयाब रहेगी। हत्या के अगले दिन वह मृतक के घर पहुंचा, परिवार के साथ संवेदना जताई और जांच कर रहे पुलिसकर्मियों से भी सामान्य बातचीत करता रहा। बाद में वह एक प्रतियोगी परीक्षा देने गया और अगले दिन लखनऊ भी चला गया। (Kanpur Prakash Chandra Murder Case Solved) मृतक के भाई विकास गोता ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि मोहित ऐसा कदम उठा सकता है। उनके अनुसार, लालच ने 18 साल पुरानी दोस्ती को खत्म कर दिया और पूरे परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

मथुरा में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, दबकर चालक की मौत

सुदर्शन शतक से चूके, राहुल के नाबाद अर्धशतक से भारत के चाय तक दो विकेट पर 209 रन

मथुरा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

राबड़ी के आवास के बाहर बैठे दिखे राजद प्रवक्ता, दावा किया- शीर्ष राजद नेताओं ने सुरक्षा ‘वापस’ कर दी

सरगुजा खनन क्षेत्र में हरियाली लाने की पहल, 16 लाख पेड़-पौधे लगाए गए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: Ans: प्रकाश चंद्र गुप्ता कंप्यूटर कोचिंग संस्थान चलाते थे और आरोपी के पुराने मित्र थे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Kanpur Murder Case: Man Accused of Killing Childhood Friend for Gold Chain Worth Rs 5 Lakh

शहर की खबरें
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm