कासगंज में बारिश के दौरान मकान की छत गिरी , तीन लोगों की मौत
कासगंज में बारिश के दौरान मकान की छत गिरी , तीन लोगों की मौत
कासगंज (उप्र), 13 जून (भाषा) कासगंज जिले में सिढ़पुरा क्षेत्र के शेखूपुरा गांव में आंधी, तूफान और बारिश के दौरान एक मकान की छत गिर जाने से एक दंपति एवं उसकी चार वर्षीय पुत्री की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जिला प्रशासन के अनुसार शुक्रवार सुबह मकान की छत गिर गई, फलस्वरूप परिवार के सभी सदस्य मलबे के नीचे दब गए।
प्रशासन के अनुसार इस हादसे में वीरभान (35), उनकी पत्नी नीलम (33) और चार वर्षीय पुत्री काव्या की मौके पर ही मौत हो गई जबकि काजल (12), मोहिनी (10) और सूरज (8) घायल हो गए।
पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया तथा मलबा हटाकर मृतकों के शव बाहर निकाले गए तथा पोस्टमार्टम के लिए ले जाये गये। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि घायल बच्चों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है।
जिलाधिकारी प्रणव सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
प्रशासन ने प्रभावित परिवार की सहायता के लिए अलग-अलग टीम तैनात की हैं। एक टीम गांव में रहकर परिवार की आवश्यकताओं की व्यवस्था कर रही है, जबकि दूसरी टीम अस्पताल में भर्ती बच्चों की देखभाल में जुटी हुई है।
भाषा सं जफर राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: कासगंज में बारिश के दौरान मकान की छत गिरी , तीन लोगों की मौत
KASGANJ
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm