उप्र : ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत
उप्र : ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत
कासगंज (उप्र), 20 मई (भाषा) कासगंज जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक के ई-रिक्शा से टकरा जाने से उसपर सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के सोरों मार्ग स्थित बीएल गार्डन के पास पत्थरों से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गया। उसने बताया कि इस हादसे में ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार अशोक (60) की मृत्यु हो गई जबकि उसके सगे भाई राजाराम (50) और ई-रिक्शा चालक सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक दोनों घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें अलीगढ़ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान राजाराम की भी मृत्यु हो गई।
उसने बताया कि सचिन का उपचार किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है।
भाषा सं सलीम धीरज
धीरज
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र : ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत
KASGANJ
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm