Govt Teacher Suspend News: बच्चों को शराब पिलाने वाला टीचर सस्पेंड.. कलेक्टर के एक्शन से शिक्षा विभाग में हड़कंप, वायरल हुआ था Video
जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि बच्चों को शराब पिलाना, या इसके लिए प्रेरित करना एक गंभीर लापरवाही और कदाचरण का मामला है, जो मध्य प्रदेश सिविल सेवा …

Bhopal Crime News / Image Source: IBC24
- शिक्षक का शराब पीते और छात्रों को प्रेरित करते वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।
- कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षक नवीन प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
- बच्चों को शराब पिलाना आचरण नियमों का उल्लंघन, मामले में शिक्षा विभाग सतर्क।
Govt Teacher Suspend in Katni: कटनी: सरकारी प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है। वीडियो में शिक्षक बच्चों के साथ बैठकर शराब पीते हुए और छात्रों को भी शराब पिलाते हुए दिखाई दे रहे है। मामला सामने आने के बाद शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
यह वीडियो शासकीय प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती खिरहनी में पदस्थ शिक्षक नवीन प्रताप सिंह का है। शुक्रवार को यह वीडियो कलेक्टर दिलीप यादव के संज्ञान में आया, जिसके बाद उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) पी.पी. सिंह को मामले की जांच कर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
Govt Teacher Suspend in Katni: वीडियो में दिख रहे शिक्षक की पहचान के लिए जिले के सभी छह विकासखंडों को वीडियो भेजा गया। बड़वारा विकासखंड के शिक्षा अधिकारी ने पुष्टि की कि यह शिक्षक उनके ही क्षेत्र में कार्यरत हैं। इसके बाद शिक्षक को शासकीय सेवा नियमों के उल्लंघन और शिक्षकीय गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।
जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि बच्चों को शराब पिलाना, या इसके लिए प्रेरित करना एक गंभीर लापरवाही और कदाचरण का मामला है, जो मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन करता है। निलंबन की अवधि में शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बड़वारा के कार्यालय में नियत किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शिक्षक नवीन प्रताप सिंह का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बच्चों के साथ बैठकर शराब पीते और उन्हें भी पीने के लिए प्रेरित करते दिखे। यह आचरण गंभीर अनुशासनहीनता और सेवा नियमों का उल्लंघन है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Govt Teacher Suspend in Katni, District Collector suspended the accused teacher from service
कटनी
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm