Katni News: कटनी कांड पर सीएम की सख्त प्रतिक्रिया, कहा-कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं होगा, दोनों आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, इलाके में तनाव बरकरार…
कटनी जिले के कैमोर थाना क्षेत्र में हुई बजरंग दल पदाधिकारी नीलेश रजक की हत्या ने पूरे मध्य प्रदेश को हिला कर रख दिया है। अब इस मामले में मुख्यमंत्री …

Katni News
- कटनी के कैमोर थाना क्षेत्र में बजरंग दल पदाधिकारी नीलेश रजक की हत्या
- आरोपी अकरम और प्रिंस जोसफ से पुलिस की मुठभेड़
- दोनों आरोपियों को लगी गोली, अकरम की हालत गंभीर
Katni News: कटनी: कटनी जिले के कैमोर थाना क्षेत्र में हुई बजरंग दल पदाधिकारी नीलेश रजक की हत्या ने पूरे मध्य प्रदेश को हिला कर रख दिया है। अब इस मामले में मुख्यमंत्री ने मृतक के प्रति शोक व्यक्त किया और कड़ा रुख अपनाते हुए बयान जारी किया है।
कटनी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मैं दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ तथा शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।
घटना की जानकारी मिलते ही मैंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 29, 2025
सीएम ने क्या लिखा ?
Katni News: सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, कटनी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मैं दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए थे। उन्होंने कहा कि एक आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है और उसे गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में कानून और व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जो कानून को चुनौती देगा, उसे उसके कृत्य का परिणाम अवश्य भुगतना पड़ेगा। सीएम ने प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को कटनी भेजकर शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करने के निर्देश भी दिए हैं।
यह है पूरा मामला ?
Katni News: दरअसल, यह पूरा मामला बीते दिनों उस समय तूल पकड़ गया जब एसीसी गेट के पास बजरंग दल के पदाधिकारी नीलेश रजक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि एक माह पहले आरोपी अकरम और नीलेश रजक के बीच एक महिला से छेड़छाड़ के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कैमोर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी और उसी दौरान अकरम ने नीलेश को गोली मारने की धमकी दी थी।
घटना के दिन नीलेश जब अपनी बाइक से एसीसी गेट के पास पहुंचे, तभी अकरम और प्रिंस जोसफ नकाब पहनकर बाइक से आए और उन पर फायरिंग कर फरार हो गए। गोली लगने के बाद नीलेश को विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। समर्थकों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और मांग की कि जब तक आरोपियों का एनकाउंटर नहीं होता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
पुलिस को देर रात मिली सूचना
पुलिस ने दबाव में कार्रवाई तेज की और देर रात सूचना मिली कि आरोपी बहोरीबंद के अजरवारा ग्राम के जंगलों में छिपे हुए हैं। पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिनमें से अकरम की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।
हर सड़क और गली में सुरक्षा बल तैनात
Katni News: घटना के बाद कैमोर इलाके को पुलिस ने छावनी में बदल दिया है। हर सड़क और गली में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। इस बीच, आरोपी प्रिंस जोसफ के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसकी मां ने ज़हर खा लिया, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना कैमोर थाना क्षेत्र के एसीसी गेट के पास हुई, जब नीलेश रजक पर अकरम और प्रिंस जोसफ ने फायरिंग की।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Katni News: CM's strong reaction on Katni incident
कटनी
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी
30 Sept 2026 | 2:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm